IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के खौफ में जी रहे हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज, सीरीज शुरू होने से पहले ही दिखा डर
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है जो भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले ही उनके लिए रणनीति बना रहे हैं।
-1792486511567_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में खौफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में विरोधी टीमों के गेंदबाजों में खौफ भर दिया है। भारत की टी20 टीम का हिस्सा वैभव गेंदबाजों के दिमाग में बैठ गए हैं और हर कोई उनसे बचने के तरीके खोजता है। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वैभव इस सीरीज का हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही खौफ में जी रही है।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड ने बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति बनाना शुरू कर दी है वो भी तब जब उनकी प्लेइंग-11 में जगह तक पक्की नहीं है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर साफ कर चुके हैं कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग जोड़ी के तौर पर टीम की प्राथमिकता हैं।
वैभव के खिलाफ तैयारी पूरी
न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने वैभव की तारीफ की है और कहा है कि उनके खिलाफ रणनीति बनाई जा रही है। डफी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सबसे पहले, वह शानदार टैलेंट हैं। जाहिर सी बात है कि उन्होंने आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है और वह गेंद को काफी जोर से मारते हैं। वह 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड में खेल चुके हैं, लेकिन यहां के हालात काफी अलग होंगे। यह एक चीज है जो उन्हें चुनौती दे सकती है। निश्चित तौर पर हमने उनके खिलाफ तैयारी की है और उन्हें एक सत्र में पढ़ा है कि हम उनके खिलाफ किस तरह की गेंदबाजी करना चाहते हैं।"
मुश्किल है मौका
हालांकि, टीम मैनेजमेंट के हाल के फैसलों और बयानों पर गौर किया जाए तो वैभव को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बेंच पर ही बैठे थे। न्यूजीलैंड दौरे पर ही यही संभावना नजर आ रही है क्योंकि टीम संजू और अभिषेक की जोड़ी के साथ ही बने रहना चाहता है। इस जोड़ी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 जिताने में अहम रोल निभाया था।
