विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ vs NED: 1 बॉल में 13 रन, मिचेल सैंटनर ने अनहोनी को होनी करके दिखाया, कीवी खिलाड़ी के वीडियो ने मचाई तबाही

By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
Published: Tue, 10 Oct 2023 06:52 PM (IST)

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्‍ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया
मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्‍ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया

HighLights

  1. मिचेल सैंटनर ने बास डी लीड की 1 गेंद पर कुल 13 रन बनाए
  2. मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्‍ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया
  3. मिचेल सैंटनर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने सोमवार को आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 के छठे मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया। सैंटनर ने पहले बल्‍ले से धमाल मचाते हुए नाबाद 36 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 5 विकेट चटकाए।

मिचेल सैंटनर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई।

सैंटनर का वायरल वीडियो

इस मैच में मिचेल सैंटनर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। कुछ फैंस का तो सोशल मीडिया पर कहना है कि मिचेल सैंटनर ने अनहोनी को होनी करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में Mitchell Santner ने रचा इतिहास, World Cup में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बॉलर

दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि मिचेल सैंटनर ने बास डी लीड की एक गेंद पर 13 रन ठोक दिए। यह सुनकर आपको भी हैरानी हुई न। मगर यह सच है। यह घटना न्‍यूजीलैंड की पारी के 50वें ओवर की आखिरी गेंद की है। बास डी लीड ने ऑफ स्‍टंप के बाहर फुलटॉस गेंद डाली, जिस पर सैंटलर ने कवर के ऊपर से छक्‍का जमा दिया।

1 गेंद में ऐसे बने 13 रन

अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। इस तरह मिचेल सैंटनर ने बिना गेंद डाली 7 रन हासिल किए। बास डी लीग अगली गेंद डालने आए। उन्‍होंने लो फुलटॉस गेंद डाली, जिसे सैंटनर ने लांग ऑन की दिशा में छक्‍के के लिए भेज दिया। इस तरह सैंटनर ने 1 गेंद पर 13 रन बटोरे।

यह भी पढ़ें: बल्ले के बाद गेंद से भी लूटी Mitchell Santner ने महफिल, न्यूजीलैंड ने चखा लगातार दूसरी जीत का स्वाद

न्‍यूजीलैंड टॉप पर काबिज

न्‍यूजीलैंड ने वर्ल्‍ड कप 2023 में नीदरलैंड्स को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्‍यूजीलैंड ने वर्ल्‍ड कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर कब्‍जा बरकरार रखा है। न्‍यूजीलैंड अपना अगला मुकाबला 13 अक्‍टूबर को बांग्‍लादेश के खिलाफ चेन्‍नई में खेलेगी।