MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ शतक ठोक संजू सैमसन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री
संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। संजू ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री मारी है।

संजू सैमसन
HighLights
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच
संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ लगाया शतक
संजू ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलते हुए शतक लगाया है। संजू ने शतक लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने इस सीजन की अपनी दूसरी सेंचुरी ठोकी और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। सैसमन मुकाबले में पारी की शुरुआत करने के लिए आए थे और वे अंत तक डटे रहे। उन्होंने 54 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा और कई लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
सैमसन ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री मारी है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। सैमसन अकेले टीम के लिए लड़ते रहे और पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था। अब मुंबई के खिलाफ उन्होंने सीजन का दूसरा शतक लगाया है।
संजू सैमसन बने चेन्नई के पहले बल्लेबाज
संजू चेन्नई के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में शतक लगाया है। इससे पहले किसी भी सीएसके के बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया था।
चेन्नई के लिए आईपीएल में सबसे अधिक शतक-
- संजू सैमसन - 2
- शेन वॉटसन - 2
- ऋतुराज गायकवाड़ - 2
- मुरली विजय - 2
संजू सैमसन ने रोहित शर्मा की बराबरी की
संजू ने शतक लगाने के साथ ही रोहित की बराबरी कर ली है। संजू अब टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली है। रोहित ने 8 बार ये कारनामा किया है। अब सैमसन ने भी अपने टी20 करियर का ये 8वां शतक है। इस मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-
- विराट कोहली - 9
- अभिषेक शर्मा - 9
- रोहित शर्मा - 8
- संजू सैमसन - 8
केएल राहुल की बराबरी
संजू के आईपीएल करियर का ये पांचवां शतक है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल की बराबरी कर ली है। राहुल ने भी आईपीएल में अब तक पांच शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है।
IPL में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
- विराट कोहली - 9
- जोस बटलर - 7
- क्रिस गेल - 6
- केएल राहुल - 5
- संजू सैमसन - 5
यह भी पढ़ें- MI vs CSK: मां के निधन का गम दिल में लेकर मैदान पर उतरे मुकेश चौधरी, CSK ने बांह पर काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि
