MI vs CSK: मां के निधन का गम दिल में लेकर मैदान पर उतरे मुकेश चौधरी, CSK ने बांह पर काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हुआ। सीएसके के खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मुकेश की मां को श्रद्धांजलि दी।

मुकेश चौधरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 33वें मैच में खेलकर मिसाल पेश की। मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की मां का हाल ही में निधन हुआ।
29 साल के तेज गेंदबाज ने अपनी मां के जाने के गम को दिल में रखते हुए मैदान संभाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस के अनुभवी ओपनर क्विंटन डी कॉक (7) को बोल्ड करके अपनी मां को श्रद्धांजलि समर्पित की।
याद दिला दें कि मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। उनका उपचार मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुकेश अपने परिवार से जुड़ने के लिए राजस्थान के भिलवाड़ा लौट गए। उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ मां का अंतिम संस्कार किया और फिर सीएसके से जुड़ गए।
Some moments are bigger than the game.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
Walking out to play, carrying a loss no words can hold, you show what heart truly means. Not just a cricketer today, but a son playing for his mother.
Every step, every ball, we stand with you.
The team, the fans, all of us, right beside… pic.twitter.com/8XkaUM15LB
सीएसके ने दी श्रद्धांजलि
चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है, जिनका मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
सीएसके मैनेजमेंट ने मैच से पहले एक बयान जारी कर कहा, 'सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इस कठिन समय में हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'
This one is for Mukesh’s mother.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
In her memory and in solidarity with Mukesh, we wear black armbands and play with a little more in our hearts today. pic.twitter.com/OKk6bmPK4e
संजू ने जड़ा शतक
मैच की बात करें तो संजू सैमसन (101*) के आठवें आईपीएल शतक के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीतने के लिए 208 रन का लक्ष्य रखा। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।
यह भी पढ़ें: मुंबई और चेन्नई के बीच मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
