विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केएल राहुल ने की धोनी और युवराज के 'एलीट क्लब' में एंट्री, नंबर 5 पर जड़ा ऐतिहासिक शतक

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:02 PM (IST)

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शनिवार को भारत के सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली।

केएल राहुल

केएल राहुल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शनिवार को भारत के सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के रूप में भारत को 2 झटके जल्‍दी लग चुके थे। इसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाला और वह अंत तक नाबाद भी रहे।

5 नंबर पर बल्‍लेबाजी करते उतरे राहुल ने 10 चौकों और 6 छक्‍कों की मदद से 87 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए। इसके साथ ही वह एमएस धोनी और युवराज सिंह के 'एलीट क्लब' में शामिल हो गए हैं। वह भारत के लिए 5 नंबर पर बैटिंग करते हुए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

भारत के लिए 5 नंबर पर बैटिंग करते हुए सर्वाधिक रन

  • 139 रन: युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2004
  • 134 रन: एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, कटक 2017
  • 129* रन: केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, नया चंडीगढ़ 2026
  • 124 रन: एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2009
 
 

मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए। रोहित शर्मा शतक से चूक गए और उन्‍होंने 92 रन की पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ (57) ने अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम ने वनडे मे 45वीं बार 350 से ज्‍यादा रन बनाए हैं।

वनडे में सर्वाधिक बार 350+ रन का स्कोर

  • 45 बार: भारत
  • 36 बार: दक्षिण अफ्रीका
  • 31 बार: ऑस्ट्रेलिया
  • 29 बार: इंग्लैंड
  • 18 बार: न्यूजीलैंड
 
 
 

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI LIVE: वेस्‍टइंडीज टीम 352 रन चेज करने उतरी, कप्‍तान साई होप और जॉन कैंपबेल क्रीज पर

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI Preview: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, सम्‍मान बचाने उतरेगी वेस्‍टइंडीज टीम