IRE vs NZ: 149 साल के टेस्ट इतिहास का तख्ता पलट, केन विलियमसन और टॉम लैथम ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
केन विलियमसन और टॉम लैथम ने बुधवार को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। न्यूजीलैंड के दोनों खिलाड़ी ...और पढ़ें

टॉम लैथम और केन विलियमसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केन विलियमसन और टॉम लैथम ने बुधवार को अपना इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। विलियमसन और लैथम 12 विभिन्न देशों में टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले दो खिलाड़ी बने।
बता दें कि आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को बेलफास्ट में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरूआत हुई। विलियमसन और लैथम दोनों के लिए यह मुकाबला विशेष बना। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने 11 देशों में टेस्ट मैच खेला है।
विलियमसन-लैथम बेलफास्ट से पहले भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, यूएई और जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
सबसे ज्यादा देशों में टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर्स
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 12*
- टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) - 12*
- शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 11
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 11
- वकार यूनिस (पाकिस्तान) - 11
- सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) - 11
- यूनिस खान (पाकिस्तान) - 11
- इंजमाम उल हक (पाकिस्तान) - 11
- मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 11
- मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान) - 11
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 11
- शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) - 11
याद दिला दें कि टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में विलियमसन-लैथम से पहले किसी खिलाड़ी ने 12 विभिन्न देशों में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
न्यूजीलैंड बना चौथा टेस्ट
बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम आयरलैंड में टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनी। आयरलैंड ने 2018 में पहला टेस्ट मैच खेला, जहां उसने पाकिस्तान की मेजबानी की थी। इसके बाद 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आयरलैंड ने अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला।
विलियमसन पहली पारी में चूके
मैच पर गौर करें तो न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 36 ओवर में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए। केन विलियमसन 36 रन बनाकर आउट हुए और एक रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। अगर विलियमसन अर्धशतक जमा देते तो 12 विभिन्न देशों में टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाते।
