विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 महीने बाद कगिसो रबाडा की मैदान पर रिकॉर्ड वापसी, ऑस्‍ट्रेलिया के होश उड़ाते हुए रचा इतिहास

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:29 AM (IST)

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 फाइनल के बाद कोई मैच खेलने उतरे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 फाइनल के बाद कोई मैच खेलने मैदान पर उतरे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया। रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में घर में 200 विकेट पूरे कर लिए।

रबाडा घर में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे अफ्रीकी गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ शॉन पोलक, मखाया एनटिनी और डेल स्टेन ने किया था। रबाडा ने इसी के साथ अपना नाम दिग्गजों के साथ जोड़ लिया है।

रबाडा के घर में 200 टेस्ट विकेट पूरे

रबाडा को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरुरत थी। रबाडा ने निक मैडिंसन और मिचेल स्टार्क का विकेट चटकाते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

रबाडा ने 38 होम मैचों में लगभग 20 के औसत से 200 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच विकेट हॉल और चार बार दस विकेट हॉल लिया है।

साउथ अफ्रीका का दूसरे टेस्ट में दबदबा

साउथ अफ्रीका ने पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की है। अफ्रीका ने टेंबा बावुमा के 179 रनों की पारी की मदद से 425 रन पर पारी घोषित की थी।

इसके बाद गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रनों पर समेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के स्कोर से 326 रन पीछे रह गई थी, जिसकी वजह से उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ नाइटवाचमैन स्कॉट बोलैंड दे रहे हैं। वो 23 गेंद खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया अभी भी 170 रन पीछे है। उसका यहां से जीतना नामुमकिन है। ऑस्ट्रेलिया अब पांचवें दिन पूरे 90 ओवर बल्लेबाजी कर मैच को ड्रॉ कराने को देखेगा।

यह भी पढ़ें- जब कोच जॉन राइट ने पकड़ा वीरेंद्र सहवाग का कॉलर, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जमकर हुआ था बवाल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मैच से पहले ही गर्म हुआ माहौल, वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर और सैंटनर के बीच तीखी बहस