इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोस बटलर का नाम, T20 में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी
इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
-1789739202595_m.webp)
जोस बटलर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे T20I मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
528 मैच खेले हैं
बटलर ने 528 मैचों में 35.46 की औसत और 147.46 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। बटलर ने इंग्लैंड, लंकाशायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, समरसेट, पार्ल रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, सिडनी थंडर, कोमिला विक्टोरियन्स, डरबन सुपर जायंट्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और इंग्लैंड लायंस जैसी कई टीमों और प्रतियोगिताओं में खेलते हुए ये T20 रन बनाए हैं।
9 शतक भी लगाए
बटलर के नाम अब 497 पारियों में 15,000 रन हो गए हैं। इसमें 9 शतक और 107 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। पोलार्ड के नाम 754 मैचों में 31.71 की औसत से 14,999 रन हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
- जोस बटलर: 15000 रन
- कीरोन पोलार्ड: 14999 रन
- एलेक्स हेल्स: 14581 रन
- क्रिस गेल: 14562 रन
- डेविड वॉर्नर: 14284 रन
इंग्लैंड ने जीता मैच
बटलर ने इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में ईशान मलिंगा की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे T20I मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
श्रीलंका को 20 ओवरों में 145/9 पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और 146/4 रन बनाए। इस जीत के साथ ही T20I में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार जीत का सिलसिला 14 मैचों तक पहुंच गया है।
