विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास को पलटा, खास कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:28 PM (IST)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 2000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

जो रूट

जो रूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में खास कारनामा किया है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए चौथी पारी में अर्धशतक लगाया, जिसके साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। चौथी पारी में किसी भी बल्लेबाज के लिए बैटिंग करना सबसे मुश्किल होता है लेकिन रूट ने उसी मुश्किल को आसान बना दिया और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे समय में अर्धशतक लगाया, जब इंग्लिश टीम ने 2 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अर्धशतक लगाने के साथ ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एडजबेस्टन के मैदान उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था।

जो रूट ने रचा इतिहास

रूट ने चौथी पारी में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 2000 रन पूरे कर लिए। ऐसा कारनामा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले किसी भी क्रिकेट ने इतिहास में ऐसा नहीं किया था। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

  • जो रूट - 2059*
  • सचिन तेंदुलकर - 1625
  • एलेस्टर कुक - 1611
  • ग्रेम स्मिथ - 1611
  • शिवनारायण चंद्रपॉल - 1580

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

रूट ने अपनी पारी के साथ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट के अब इस फॉर्मेट में 69 अर्धशतक हो गए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 68 अर्धशतक लगाए थे।

रूट ने एडजबेस्टन के मैदान रचा इतिहास

रूट ने एडजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज इस मैदान पर एक हजार रन पूरा नहीं कर सका था। रूट ने किसी एक मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा लॉर्ड्स के मैदान पर किया है। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले मैदान पर दिग्गज बल्लेबाज ने 2203 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- बुरी फजीहत के बाद भी 'टैलेंटेड' पाकिस्तान के टेस्ट कोच बनना चाहते हैं माइक हेसन, खुलकर जताई इच्छा

यह भी पढ़ें- अररिया के अमन राज का बिहार रणजी ट्रॉफी और वीनू मांकड़ कैंप में चयन, वैभव सूर्यवंशी के बाद रचा इतिहास