विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुरी फजीहत के बाद भी 'टैलेंटेड' पाकिस्तान के टेस्ट कोच बनना चाहते हैं माइक हेसन, खुलकर जताई इच्छा

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:38 PM (IST)

माइक हेसन पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कोच हैं, लेकिन वह अब टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं।

माइक हेसन बनना चाहते हैं टेस्ट कोच

माइक हेसन बनना चाहते हैं टेस्ट कोच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड ने उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से पटखनी दी। इसी दौरे पर टीम के अंदर से एक बार फिर फिक्सिंग की रिपोर्ट्स भी आईं। बीच दौरे से सात खिलाड़ियों और कोचेज को बाहर कर दिया गया। इसके बाद भी माइक हेसन टेस्ट टीम के कोच बनने की इच्छा पाल रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इसके अलावा टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को बाहर कर दिया था। ऐसे में आनन-फानन में माइक हेसन को इंग्लैंड भेजा गया, लेकिन तीसरे मैच में टीम को फिर हार झेलनी पड़ी।

बनना चाहते हैं टेस्ट कोच

हेसन ने कहा है कि उन्होंने टेस्ट कोचिंग के बारे में कुछ सोचा नहीं है, लेकिन वह इससे इनकार भी नहीं करेंगे। एजबेस्टन टेस्ट के बाद हेसन ने कहा, "मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है। एशियन गेम्स आ रहे हैं और इस समय मेरा फोकस यही है। जब समय आएगा तो मुझे लगता है कि कुछ चर्चा होगी। हां, मैं टेस्ट कोचिंग के लिए तैयार हूं। मुझे टेस्ट क्रिकेट काफी पसंद है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान में काफी टैलेंट है।"

हेसन ने कहा, "अगर हम सही दिशा दिखा सकते हैं तो हम काफी आगे जा सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ एक या दो मैच में नहीं होने वाला। मुझे लगता है कि कुछ स्किल्स हैं और मैं इस बारे में सोचूंगा।"

इंग्लैंड से मिला था ऑफर

हेसन ने इसका भी खुलासा किया कि ब्रेंडन मैकुलम को बर्खास्त करने के बाद उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से टेस्ट कोच बनने का ऑफर मिला था। उन्होंने कहा, "मेरे एजेंट ने मुझसे कहा था कि उन्होंने एप्रोच किया और मेरी उपलब्धता के बारे में पूछा है। मैंने साफ कह दिया था कि मैं पाकिस्तान को लेकर प्रतिबद्ध हूं।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट को भारत ने किया बर्बाद! पूर्व पाक क्रिकेटर ने कोच माइक हेसन को बताया 'इंडिया का एजेंट'

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान 0-3 से हारेगा', Wasim Akram ने PCB को लगाई फटकार; इमरान खान की सेहत पर जताई चिंता