पाकिस्तान क्रिकेट को भारत ने किया बर्बाद! पूर्व पाक क्रिकेटर ने कोच माइक हेसन को बताया 'इंडिया का एजेंट'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम के हेड कोच माइक हेसन को 'भारत का एजेंट' बताया है। उन्होंने आईपीएल से ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट पिछले कुछ सालों से संघर्ष कर रहा है। इंग्लैंड दौरे पर तो टीम का बुरा हाल हो गया है। नौबत यहां तक आ गई कि पाकिस्तान ने तीसरे मैच के लिए टीम में सात बदलाव कर दिए। पिछले कुछ समय से पाक क्रिकेट में निरंतरता देखने को नहीं मिली है और लगातार वहां पर क्रिकेट निचले स्तर पर जा रहा है। अब इसका मलबा भारत पर डाल दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन को भारत का एजेंट बता दिया है। उनका कहना है कि आईपीएल से जो कोच आते हैं, उनके ऊपर संदेह है। ये पहला मौका नहीं है, जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत पर आरोप लगाए हैं।
राशिद लतीफ ने दिया चौंकाने वाला बयान
राशिद लतीफ ने डॉ. नौमान निआज के साथ बातचीत के दौरान हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, "विदेशी कोचों के लिए वफादारी का पहलू बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मैं बॉब वूलमर की बात करता हूं, तो मुझे पता है कि वे वफादार थे। अगर ज्योफ लॉसन की बात करूं, तो एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के तौर पर प्रोफेशनल थे। वे लाहौर में ही रहे और उनमें वफादारी थी। मुझे याद दिलाएं, वे सभी विदेशी, जो पाकिस्तानी कोच बने थे। उन सभी ने अपना काम किया। मैं किसी पर दोष नहीं लगा रहा हूं, लेकिन आईपीएल के बाद आए कोच पर हमेशा मुझे संदेह रहेगा।"
पूर्व पाक क्रिकेटर ने अगे कहा, "मैं ये नहीं कह रहा हूं कि कोई वफादार नहीं है, वो हो भी सकता है। हालांकि, बेहतर यही होगा कि इसकी जांच कर ली जाए। अगर आप उनके इतिहास की जांच करेंगे, तो संबंध निकलेगा ही। जो नुकसान हम नहीं पहुंचा सकते, वो कोई और भी पहुंचा सकता है। जो कोच सीधे आईपीएल से आते हैं, उनका वहां के लोग चाहें, तो इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह से एजेंट बनते हैं।"
पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ निराशजनक प्रदर्शन
पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। पहले दो मैचों में हार के बाद पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया और दो कोच को बदल दिया। तीसरे टेस्ट मैच के लिए माइक हेसन को टेस्ट टीम का भी हेड कोच बनाया गया। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम अब तक पांच पारी खेल चुकी है लेकिन एक भी बार 200 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकी है।
This is a former Pakistani test cricketer (Rashid Latif) calling Mike Hesson an Indian Agent indirectly via an unintelligent word salad. He is such a coward that he uses Dr Nauman Niaz to wiggle out by saying we have no evidence, we're just thinking out loud while he spews his… pic.twitter.com/1X2pGqjSjY
— कुशल मेहरा (@kushal_mehra) September 10, 2026
