विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता टाइटल, यहां देखें दलीप ट्रॉफी के वितेजाओं की सूची

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:41 PM (GMT+05:30)

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता, जहाँ उन्होंने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया।

दलीप ट्रॉफी 2026

दलीप ट्रॉफी 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ईस्ट जोन ने 14 सालों बाद इस खिताब पर कब्जा जमाया है। ईशान ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन कप्तानी की और साथ में शानदार बल्लेबाजी की। वे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

ईस्ट जोन ने इससे पहले साल 2012 में दलीप ट्रॉफी को अपने नाम किया था। एमए. चिदमबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने पहली पारी में ही 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया था। इसके जवाब में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन 336 रनों पर सिमट गई। मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईश्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

ईशान किशन ने दिखाया जलवा

किशन ने फाइनल में बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाए। उनकी बदौलत ही ईस्ट जोन मैच को ड्रॉ करने में कामयाब रही। इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम तीसरी बार दलीप ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 बार फाइनल खेला है और 3 बार जीत हासिल की है। सबसे अधिक बार दलीप ट्रॉफी को जीतने का रिकॉर्ड वेस्ट जोन के पास है, जिन्होंने 33 बार फाइनल खेला है और 19 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

सबसे अधिक बार दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीमें-

  • वेस्ट जोन - 19
  • नॉर्थ जोन - 18
  • साउथ जोन - 13
  • सेंट्रल जोन - 7
  • ईस्ट जोन - 3

दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की पूरी लिस्ट-

साल

विजेता

उप-विजेता

परिणाम

1961–62

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने 10 विकेट से जीत हासिल की

1962–63

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने एक पारी और 20 रनों से जीत हासिल की।

1963–64

वेस्ट जोन और साउथ जोन (साझा)

शेयर्ड

फिरोज शाह कोटला, दिल्ली

1964–65

वेस्ट जोन

सेंट्रल जोन

वेस्ट जोन ने एक पारी और 89 रनों से जीत हासिल की।

1965–66

साउथ जोन

सेंट्रल जोन

साउथ जोन ने एक पारी और 20 रनों से जीत हासिल की।

1966–67

साउथ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, साउथ जोन ने पहली पारी की बढ़त से जीत हासिल की

1967–68

साउथ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, साउथ जोन ने पहली पारी की बढ़त से जीत हासिल की

1968–69

वेस्ट जोन

साउथ जोन

ड्रॉ, वेस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1969–70

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन ने एक पारी और 81 रनों से जीत हासिल की।

1970–71

साउथ जोन

ईस्ट जोन

साउथ जोन ने 10 विकेट से जीत हासिल की

1971–72

सेंट्रल जोन

वेस्ट जोन

सेंट्रल जोन ने 2 विकेट से जीत हासिल की।

1972–73

वेस्ट जोन

सेंट्रल जोन

वेस्ट जोन ने एक पारी और 172 रनों से जीत हासिल की।

1973–74

नॉर्थ जोन

सेंट्रल जोन

नॉर्थ जोन ने 76 रनों से जीत हासिल की

1974–75

साउथ जोन

वेस्ट जोन

साउथ जोन ने 9 विकेट से जीत हासिल की

1975–76

साउथ जोन

नॉर्थ जोन

साउथ जोन ने 37 रनों से जीत हासिल की

1976–77

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन ने 9 विकेट से जीत हासिल की

1977–78

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन

ड्रॉ, वेस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1978–79

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1979–80

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन ने 104 रनों से जीत हासिल की

1980–81

वेस्ट जोन

ईस्ट जोन

ड्रॉ, वेस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1981–82

वेस्ट जोन

ईस्ट जोन

ड्रॉ, वेस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1982–83

नॉर्थ जोन

साउथ जोन

नॉर्थ जोन ने 8 विकेट से जीत हासिल की

1983–84

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1984–85

साउथ जोन

नॉर्थ जोन

साउथ जोन ने 73 रनों से जीत हासिल की

1985–86

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने 9 विकेट से जीत हासिल की।

1986–87

साउथ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, साउथ जोन ने पहली पारी की बढ़त से जीत हासिल की

1987–88

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1988–89

नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन (साझा)

शेयर्ड

1989–90

साउथ जोन

सेंट्रल जोन

साउथ जोन ने 322 रनों से जीत हासिल की

1990–91

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1991–92

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन ने 236 रनों से जीत हासिल की

1992–93

नॉर्थ जोन

सेंट्रल जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

1993–94

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

राउंड रॉबिन

1994–95

नॉर्थ जोन

साउथ जोन

राउंड रॉबिन

1995–96

साउथ जोन

सेंट्रल जोन

राउंड रॉबिन

1996–97

सेंट्रल जोन

साउथ जोन

सेंट्रल जोन ने 161 रनों से जीत हासिल की

1997–98

सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन (साझा)

शेयर्ड

1998–99

सेंट्रल जोन

वेस्ट जोन

सेंट्रल जोन ने 122 रनों से जीत हासिल की

1999–2000

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

ड्रॉ, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

2000–01

नॉर्थ जोन

सेंट्रल जोन

राउंड रॉबिन

2001–02

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन

राउंड रॉबिन

2002–03

एलीट सी

प्लेट समूह बी

राउंड रॉबिन

2003–04

नॉर्थ जोन

ईस्ट जोन

नॉर्थ जोन ने 59 रनों से जीत हासिल की

2004–05

सेंट्रल जोन

नॉर्थ जोन

सेंट्रल जोन ने नौ विकेट से जीत हासिल की

2005–06

वेस्ट जोन

ईस्ट जोन

वेस्ट जोन ने पांच विकेट से जीत हासिल की

2006–07

नॉर्थ जोन

श्रीलंका ए

नॉर्थ जोन ने आठ विकेट से जीत हासिल की

2007–08

नॉर्थ जोन

वेस्ट जोन

नॉर्थ जोन ने छह विकेट से जीत हासिल की

2008–09

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने 274 रनों से जीत हासिल की

2009–10

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने तीन विकेट से जीत हासिल की

2010–11

साउथ जोन

नॉर्थ जोन

साउथ जोन ने सात विकेट से जीत हासिल की

2011–12

ईस्ट जोन

सेंट्रल जोन

ईस्ट जोन ने एक पारी और 20 रनों से जीत हासिल की।

2012–13

ईस्ट जोन

सेंट्रल जोन

ड्रॉ, पूर्वी जोन ने पहली पारी की बढ़त से जीत हासिल की

2013–14

नॉर्थ जोन और साउथ जोन (साझा)

शेयर्ड

2014–15

सेंट्रल जोन

साउथ जोन

सेंट्रल जोन ने 9 रनों से जीत हासिल की

2016–17

इंडिया ब्लू

इंडिया रेड

इंडिया ब्लू ने 355 रनों से जीत हासिल की

2017–18

इंडिया रेड

इंडिया ब्लू

इंडिया रेड ने 163 रनों से जीत हासिल की

2018–19

इंडिया ब्लू

इंडिया रेड

इंडिया ब्लू ने एक पारी और 187 रनों से जीत हासिल की।

2019–20

इंडिया रेड

इंडिया ग्रीन

इंडिया रेड ने एक पारी और 38 रनों से जीत हासिल की।

2022–23

वेस्ट जोन

साउथ जोन

वेस्ट जोन ने 294 रनों से जीत हासिल की

2023

साउथ जोन

वेस्ट जोन

साउथ जोन ने 75 रनों से जीत हासिल की

2024–25

कोई फाइनल नहीं

कुल अंकों के आधार पर इंडिया ए ने जीत हासिल की।

2025–26

सेंट्रल जोन

साउथ जोन

सेंट्रल जोन ने 6 विकेट से जीत हासिल की

2026–27

ईस्ट जोन

साउथ जोन

ड्रॉ, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत हासिल की

 यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: 'मैं एक अच्छा कप्तान हूं', खिताब जीतने के बाद Ishan Kishan ने सेलेक्‍टर्स को दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026 Final: 13 साल का सूखा खत्म, ईशान-वैभव की जोड़ी के कमाल से चैंपियन बना ईस्‍ट जोन