614 दिन के बाद टेस्ट टीम में वापसी, दोनों पारियों में '0' पर आउट; Saim Ayub ने कराई अपनी बेइज्जती
Saim Ayub golden duck: पाकिस्तान के ओपनर सैम अय्यूब गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में ...और पढ़ें

सैम अय्यूब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 614 दिन, 87 सप्ताह, 20 महीने और पांच दिन के बाद सैम अय्यूब की पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। सैम अय्यूब की वापसी को कुछ इस तरह प्रस्तुत किया गया था, मानो वो भरे बैठे हैं कि इंग्लैंड में पाकिस्तान को जीत दिलाकर ही मानेंगे। हालांकि, हुआ इसके बिलकुल विपरीत।
सैम अय्यूब (Saim Ayub) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए। पहली पारी में वो केवल 10 गेंदों तक क्रीज पर टिक सके। मगर दूसरी पारी में वो गोल्डन डक यानी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दोनों पारियों में बाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन (Ollie Robinson) ने अपना शिकार बनाया।
WHAT A START.
— England Cricket (@englandcricket) September 10, 2026
Ollie Robinson strikes with the first ball 🤯 pic.twitter.com/WRsKprYR3t
अय्यूब की हुई किरकिरी
बता दें कि बर्मिंघम में जारी तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी 133 रन पर ढेर हुई थी। जवाब में इंग्लैंड (ENG vs PAK) की पहली पारी 453 रन पर सिमटी। इस तरह मेजबान ने पहली पारी के आधार पर 320 की बढ़त हासिल की। विशाल बढ़त का बोझ लिए उतरी पाकिस्तान को पारी की पहली ही गेंद पर करारा झटका लगा।
ओली रोबिंसन की ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल सैम के बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप में मौजूद हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई। अय्यूब की इस लचर प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हुई या यूं कहें कि खूब बेइज्जती हुई। अय्यूब के लिए एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया, 'वेस्टइंडीज से सामान बांधकर इंग्लैंड पहुंचे। जीपीएस ने कहा- मंजिल पर पहुंच गए, स्कोरबोर्ड ने कहा- आपको यहां आने की जरुरत नहीं थी।'
इसी प्रकार सैम अय्यूब के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली।




पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप का खतरा
बता दें कि पाकिस्तान की टीम मौजूदा दौरे पर खूब संघर्ष कर रही है। बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। उस पर क्लीन स्वीप और पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। उसे अपनी लाज बचाने के लिए किसी चमत्कार की जरुरत है।
