विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्‍तान का टूटा घमंड! क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे बैटर को छोटे से बच्‍चे ने किया बोल्‍ड; वीडियो वायरल

Published: Thu, 14 May 2026 03:59 PM (IST)

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का भविष्‍य माने जा रहे सैम अयूब का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्‍चे ने किया बोल्‍ड।

बच्‍चे ने किया बोल्‍ड।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का भविष्‍य माने जा रहे सैम अयूब का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभ्‍यास के दौरान एक बच्‍चा उन्‍हें बोल्‍ड कर देता है। प्रैक्टिस के बाद सैम बच्‍चे का हौसला बढ़ाते हैं और उसे बॉल पर ऑटोग्राफ भी देते हैं। इसके बाद तो इस बच्‍चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैम गेंद को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं और पूरी तरह चूक जाते हैं। गेंद कांटा बदलकर अंदर आती है और स्‍टंप उखाड़ देती है। ग्राउंड पर मौजूद किसी शख्‍स ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

 

 

बांग्‍लादेश दौरे पर पाकिस्‍तान टीम

सैम अयूब पाकिस्‍तान की वनडे और टी20 टीम का हिस्‍सा हैं। टी20 विश्‍व कप 2026 में भी वह खेलते नजर आए थे। पाकिस्‍तान टीम इन दिनों बांग्‍लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। सैम को इस टेस्‍ट सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम में जगह नहीं मिली है।

सैम के प्रदर्शन पर नजर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सैम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 8 टेस्‍ट की 14 पारियों में 26.00 की औसत और 55.40 की स्‍ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। 2024 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले सैम के नाम इस प्रारूप में 3 अर्धशतक हैं।

17 वनडे की 17 पारियों में सैम ने 751 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 46.93 की और स्‍ट्राइक रेट 100.00 की रही है। एकदिवसीय प्रारूप में उन्‍होंने 3 फिफ्टी के साथ ही 3 सेंचुरी भी ठोकी हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 113 रन है।

टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

  • 2023 में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले सैम ने 67 मैच की 64 पारियों में 1298 रन जड़े हैं।
  • फटाफट फॉर्मेट में उन्‍होंने 21.27 की औसत और 135.91 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की है।
  • क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में सैम ने 6 अर्धशतक ठोके हैं।
  • उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 98 रन है।
  • सैम अयूब हाल ही में पाकिस्‍तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आए थे।
  • हैदराबाद किंग्समैन के इस बल्‍लेबाज ने 13 मैच की 13 पारियों में 258 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोकी PAK क्रिकेटर की गाड़ी, चालान तो दूर फिर जो हुआ वो VIRAL

यह भी पढ़ें- टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तानी प्‍लेयर ने ली थी ड्रग्‍स, PCB ने स्‍टार ऑलराउंडर पर शुरू की जांच