अररिया के अमन राज का बिहार रणजी ट्रॉफी और वीनू मांकड़ कैंप में चयन, वैभव सूर्यवंशी के बाद रचा इतिहास
अररिया के 19 वर्षीय ऑलराउंडर अमन राज का चयन बीसीए रणजी ट्रॉफी फिटनेस एवं स्किल कैंप और अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी कैंप के लिए हुआ है।

अमन राज।
HighLights
अमन राज का रणजी ट्रॉफी फिटनेस कैंप के लिए चयन।
जिला और राज्य स्तर पर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन।
राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का है उनका लक्ष्य।
अनिल त्रिपाठी, अररिया। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है, बस उसे निखारने के लिए सच्ची लगन के साथ मेहनत की जरूरत है। शहर के शिवपुरी का रहने वाला 19 वर्षीय अमन राज पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 में जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी अमन राज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीसीए रणजी ट्राफी फिटनेस एवं स्किल कैंप के लिए चयनित 57 खिलाड़ियों में अमन का नाम भी शामिल है।
इन्होंने अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी परफारमेंस के आधार पर पुरुष सीनियर चयन समिति ने फिटनेस व स्किल कैंप के लिए जारी 57 खिलाड़ियों की पहली सूची में अमन का चयन किया है।
इसके अलावा जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ इसमें भी अमन राज का नाम शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है।
दायें हाथ के बल्लेबाज व स्पिन गेंदबाज अररिया के आलराउंडर अमन राज जिले से लेकर राज्य तक शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन कर रहे है। वह पढ़ाई के साथ क्रिकेट के खेल पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। अभी इंटर की पढ़ाई कर ग्रेजुएशन कर रहे है। वे जिला क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।
अररिया का यह नवोदित सितारा अमन राज क्रिकेट के खेल में तेजी से उभर रहा है और क्रिकेट के क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त करने से पहले रूकने वाला भी नहीं है। अमनराज राइट हैंड बल्लेबाज व ऑफ स्पिन गेंदबाज है।
भारतीय खिलाड़ियों खासकर रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली व रवींद्र जडेजा को अपना आदर्श मानते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर क्रिकेट की ऊंचाइयों को छूने का सपना अपने मन में काफी दिनों से पाले हुए है इसके लिए वे जी-तोड़ मेहनत कर रहे है।
उनके इस कोशिश को देखकर लगता है आने वाले दिनों में अररिया का यह छोटा सा क्रिकेट का आसमान में ध्रुवतारा बनकर जरूर चमकेगा। सीनियर वर्ग कैंप में भी बेहतर कर रहे है।
अमन का लक्ष्य है राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहते है। अमन राज ने जिला स्तर से लेकर बिहार क्रिकेट संघ की अंडर 16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर प्रतियोगिताओं में आलराउंडर के रूप में शानदार आलराउंडर के रूप में प्रदर्शन किया है। बल्ले और गेंद दोनों से उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें राज्य स्तर के महत्वपूर्ण कैंपों तक पहुंचाया है।
अररिया जिला क्रिकेट लीग 2026
अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन आफ द सीरीज भी हासिल किए थे। जिसमें सात मैच में 315 रन सात विकेट लिए थे। आलराउंड खेल के लिए इन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया।
बिहार क्रिकेट संघ सीनियर पुरुष वनडे ट्रॉफी 2025–26
सीनियर स्तर पर अमन राज ने चार मैचों में 180 रन और 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया तथा पूरे बिहार के आलराउंडरों में रैंक नौ हासिल की। सीनियर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अमन राज का चयन बिहार के रणजी ट्रांफी स्टेट कैंप के लिए किया गया।
बिहार क्रिकेट संघ पुरुष अंडर-23 वनडे ट्रॉफी प्रतियोगिता में अमन राज ने 5 मैचों में 190 रन और 13 विकेट हासिल किए। बिहार ऑलराउंडर रैंक में पांच व गेंदबाजी में सातवां रैंक लाया।
अंडर-19 स्तर पर अमन राज ने 5 मैचों में 237 रन और 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया तथा बिहार के ऑलराउंडरों में रैंक 10 हासिल की।
वहीं, एक और बड़ी उपलब्धि हासिल अंडर -19 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अमन राज को बिहार की अंडर-19 राज्य स्तरीय वीनू मांकड ट्रॉफी कैंप के लिए भी शामिल किया गया।
- कुल प्रदर्शन 21 मैच में 922 रन व 39 विकेट
- मैन ऑफ द सीरीज: 1
- बिहार में टॉप-10 ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन रणजी ट्रॉफी स्टेट कैंप: चयनित
- अंडर-19 विनोद मांकड ट्राफी स्टेट कैंप: शामिल
अमन राज — प्रदर्शन से पहचान तक
अमन राज की क्रिकेट यात्रा जिला स्तर की सफलता से बिहार के राज्य स्तरीय कैंपों तक पहुंच चुकी है। सीनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी स्टेट कैंप तक पहुंचाया, वहीं अंडर 19 में उनके प्रदर्शन ने विनोद मांकड स्टेट कैंप में जगह दिलाई।
बल्ले से रन, गेंद से विकेट और प्रदर्शन से राज्य स्तर तक पहचान
पटना में कैंप में भाग ले रहे अमन राज से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का। इसके लिए काफी मेहनत कर रहा हूं और बेहतर प्रदर्शन करूंगा और मेरा चयन बिहार क्रिकेट में होगा।
जिला क्रिकेट एकेडमी के पदाधिकारियों से मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। जिसका परिणाम रहा मेरा चयन राज्यस्तरीय टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि मैं जिला क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लिया।
अमनराज की उपलब्धि
- अंडर 16 मे इंटर डिस्ट्रिक्ट बेगूसराय में 116 रन शतक बनाए थे।
- अंडर 23 में पूर्णिया अंतर जिला में खेले गए मैच में पूर्णिया के खिलाफ 117 रन व दो विकेट
- सुपौल जिले के वीरपुर में एकेडमी के बीच मैच जिला क्रिकेट एकेडमी अररिया बनाम कोसी क्रिकेट क्लब के बीच वीरपुर में खेला गया उसमें जिसमें अमन राज ने दोहरा शतक बनाए थे। सबसे खास बात यह रही है कि मुंबई इंडियस टीम में चयनित खिलाड़ी इजहार विपक्षी टीम की तरफ से खेल रहे थे।
- अंडर 23 में किशनगंज के खिलाफ 117 व दो विकेट
बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व जिला संघों के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कम संसाधन में जिले के क्रिकेट के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। अमन राज का जिला से लेकर अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर आलराउंड की भूमिका निभाए है। वे कई शतक के साथ साथ विकेट व बिहार में अच्छा रैंक भी ला चुके हेँ।
उनकी इस उपलब्धि से पूरा जिला गौरवान्वित है। एक साथ दो उपलब्धि हासिल किए है। अमन राज का चयन सीनियर रणजी रणजी ट्राफी के फिटनेस कैंप में हुआ था। अब अंडर 19 कैंप में भी चुने गए है। सीनियर वर्ग के कैंप का पहला फेज समाप्त हो गया है। दूसरा फेस कुछ दिनों के बाद होगा। वे अभी अंडर 19 कैंप में भाग ले रहे है।
सीनियर वर्ग में वैभव सूर्यवंशी के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है जिनका रणजी कैंप के लिए चयन हुआ। वे आईपीएल खिलाड़ी इजहार जो मुंबई के तरफ से खेलते है उनके खिलाफ अमन वीरपुर में खेल चुके है और इसमें इन्होंने तेज दोहरा शतक लगाए थे। यह मैच जिला क्रिकेट एकेडमी व कोशी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ था।
- अंडर 19 व अंडर 23 में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ।
- अंडर 19 में कृष, अमन और शिवम।
- अंडर 23 कैंप में उज्ज्वल, आदित्य व यशवर्द्धन का नाम शामिल है।
मालूम हो कि वर्ष 2023-24 में विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर 16 में अररिया का रहने वाला आदर्श सिन्हा बिहार टीम का नेतृत्व कर चुका है। इन्होंने पूणे में पांच मैचों का बिहार की तरफ नेतृत्व कर बेहतर प्रदर्शन किया था। गुजरात, बड़ौदा, छत्तीसगढ़, झारखंड व चंडीगढ़ के खिलाफ मैच खेले थे।
