विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सफलता के सातवें आसमान पर मिताली राज, दुनिया में नहीं है कोई इनके जैसा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 05:52 PM (IST)

भारतीय महिला टीम ने अब तक कुल 263 वनडे मैच खेले हैं और मिताली ने इनमें से 200 मैचों में हिस्सा लिया है।

सफलता के सातवें आसमान पर मिताली राज, दुनिया में नहीं है कोई इनके जैसा
सफलता के सातवें आसमान पर मिताली राज, दुनिया में नहीं है कोई इनके जैसा

 नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। दुनिया में अच्छे क्रिकेटरों की कोई कमी नहीं है लेकिन इसमें खास मुकाम हासिल करने वाले बहुत कम होते हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेटरों में हमें कई ऐसे नाम मिल जाएंगे जिन्होंने खास मुकाम हासिल किए लेकिन भारतीय महिला क्रिकेटरों में ऐसे नाम सिर्फ गिने-चुने ही हैं। इनमें से एक नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर बल्लेबाज मिताली राज का भी है। मिताली राज ने अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिखी है और महिला वनडे क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं और अब एक और कामयाबी की इबारत उन्होंने लिख दी है। वो दुनिया की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बन गईं हैं जिनके नाम पर 200 वनडे मैच हैं। 

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मिताली के नाम

मिताली किस कदर कामयाब हैं ये वो खुद नहीं बल्कि उनके आंकड़े कहते हैं। मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 200 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 6622 रन हैं। वनडे में उनका औसत 51.33 का है और नाबाद 125 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी ही। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर सात शतक और 52 अर्धशतक है। मिताली राज का वनडे करियर सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और जावेद मियांदाद के बाद सबसे बड़ा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 263 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से मिताली ने 200 मैचों में हिस्सा लिया है। मिताली राज ने वर्ष 1999 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच और 85 टी 20 मैच खेले हैं। 

इतिहास तो रचा पर जरा सा निराश किया मिताली ने

मिताली राज अब दुनिया की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने 200 वनडे मैच खेले हैं। इससे पहले किसी भी महिला क्रिकेटर ने ऐसा नहीं किया था, लेकिन उन्होंने अपने इस एतिहासिक मैच में थोड़ा निराश किया। उन्होंने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम की जीत का क्रम भी टूट गया। भारत ने इससे पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी लेकिन इस मैच में महिला टीम सिर्फ 149 रन पर सिमट गई और भारत को ये मुकाबला गंवाना पड़ा। बेशक भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा या मिताली अपने इस मैच में अच्छी पारी नहीं खेल पाईं लेकिन उनकी ये कामयाबी भारतीय महिला क्रिकेट को और बुलंदियों तक पहुंचाएगी। मिताली राज की इस सफलता के लिए उन्हें पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी बधाई दी। बीसीसीआइ ने भी उन्हें बधाई दी थी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। 

Congratulations on No.200 Skipper - @M_Raj03 #TeamIndia 😎👌 pic.twitter.com/oxCWRp4qGO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।