विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK में Virat Kohli से होगा PAK को खतरा! Asia Cup में खूब चलता है कोहली का बल्ला; आंकड़े दे रहे गवाही

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Fri, 01 Sep 2023 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2023 10:21 AM (IST)

जब भी क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) की टीमें आमने-सामने होती है तो फैंस की ...और पढ़ें

IND vs PAK: एशिया कप में पाक के खिलाफ खूब चलता है Virat Kohli का बल्ला
IND vs PAK: एशिया कप में पाक के खिलाफ खूब चलता है Virat Kohli का बल्ला

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind Vs Pak Virat Kohli Record Asia Cup जब भी क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) की टीमें आमने-सामने होती है तो फैंस की खुशी का लेवल भी हाई रहता है। फैंस को भारत-पाक के बीच 2 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप के मैच का काफी इंतजार है।

इस मैच में हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर रहने वाली है। बता दें कि पिछले साल टी-20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने मेलबर्न ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से जो कमाल किया था उसे पाकिस्तान टीम भी नहीं भूल सकी है।

ऐसे में एक बार फिर किंग कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गरजता हुआ दिखाई दे सकता है। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस फॉर्मेट में किंग कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड रहा, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

IND vs PAK: एशिया कप में पाक के खिलाफ खूब चलता है Virat Kohli का बल्ला

दरअसल, पिछले साल टी-20 विश्व कप के एक मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पांड्या के बीच 113 रन की साझेदारी हुई थी। स्टैंड के बावजूद, भारत बैकफुट पर था, लेकिन किंग कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऐसा ही भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच पल्लेकेल में एक बार फिर देखने को मिलने वाला है।

विराट कोहली का एशिया कप (ODI) में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा?

बता दें कि विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक तीन मैच खेले हैं। इन तीन मैचों में उन्होंने 68.66 की औसत से 206 रन बनाए हैं।

साल 2012 में मीरपुर में खेले गए मैच में कोहली ने 148 गेंदों पर 183 रन था, जिसमें 22 चौके और एक छक्का शामिल था और इस खेल को टीम इंडिया ने 330 रन का पीछा करते हुए 47.5 ओवर में 6 विकेट से अपने नाम किया।

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बाकी दो वनडे पारियों में कोहली ने साल 2010 में दांबुला में 18 रन और 2014 में 5 रन बनाए। कुल मिलाकर, उन्होंने वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में 11 मैच खेले हैं, जिसमें 61.30 की औसत से तीन शतकों के साथ 613 रन बनाए हैं।

एशिया कप (टी-20 फॉर्मेट) में विराट कोहली का पाक के खिलाफ ऐसा रहा प्रदर्शन

बता दें कि विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच भी खेले हैं। इन तीन मैचों में 48 की औसत से कोहली ने 144 रन बनाए हैं। उन्होंने 2016 में मीरपुर में खेले गए मैच में 49 रन और 2022 में 35 और 60 रन बनाए। कुल मिलाकर, पूर्व भारतीय कप्तान ने एशिया में 10 मैच खेले हैं T20I प्रारूप में उन्होंने 85.80 की शानदार औसत से 429 रन बनाए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।