विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भारत ने किया गजब कारनामा, T20I में बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड; कोई दूसरी टीम आस-पास भी नहीं

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:42 PM (IST)

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वो एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है।

भारत ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड

भारत ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 इंटरनेशल में नया इतिहास लिख दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 11 छक्के लगाए और इसी के साथ वो एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के पूरे करने वाली पहली टीम बन गई।

इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के नाम था। ऑस्ट्रिया ने साल 2025 में 326 छक्के जड़े थे। वहीं फुल मेंबर नेशन की बात करें तो, वो रिकॉर्ड भारत के पास ही था। भारत ने साल 2022 में 289 छक्के जड़े थे।

भारत ने पूरे किए 400 छक्के

भारत ने इस साल सिर्फ 40 मैचों ही 400 छक्के पूरे कर लिए। नमन धीर ने 19वें ओवर में ब्लेयर टिकनर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत के नाम ये उपलब्धि दर्ज कराई।

भारत ने इन 400 में से 142 छक्के सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो खुद में ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा लगाने के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (T20I)

रैंक

टीम

वर्ष

मैच

छक्के

1

भारत

2026

40

400

2

ऑस्ट्रिया

2025

36

326

3

भारत

2022

40

289

4

बहरीन

2025

39

239

5

वेस्टइंडीज

2024

27

238

6

भारत

2024

26

236

7

पाकिस्तान

2025

34

235

8

ऑस्ट्रिया

2026

24

221

9

वेस्टइंडीज

2026

20

220

10

वेस्टइंडीज

2025

23

214


ईशान ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के ईशान किशन ने लगाए। ईशान के बल्ले से पांच छक्के आए। उन्होंने इसके अलावा पांच चौके भी लगाए और 32 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के जड़े। 
 
नीतीश कुमार रेड्डी ने भी एक छक्का लगाए। वहीं नमनी धीर के बल्ले से निकले छक्के से भारतीय टीम ने 400 का आकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। इस लिस्ट में भारत के आस-पास दूसरी कोई टीम भी नहीं है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।