विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ZIM: युवराज सिंह को पीछे छोड़ने की दहलीज पर शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

Published: Wed, 22 Jul 2026 08:35 PM (IST)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शिवम दुबे के पास युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। दुबे ऑलटाइम लिस्ट में युवराज को पीछे छोड़ सकते हैं।

शिवम दुबे

शिवम दुबे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार, 23 जुलाई से शुरु होने वाली टी20 सीरीज में ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। दुबे का अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्ला चलता है, तो वे युवराज को पीछे छोड़ सकते हैं। स्टार ऑलराउंडर का पिछली दो सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। वे बल्ले और गेंद दोनों के साथ फ्लॉप रहे थे।

33 वर्षीय आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। भारतीय टीम को उन दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के हार के कारण देखें, तो दुबे का निराशाजनक प्रदर्शन भी रहा था क्योंकि वे अंत के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सके थे। अब उनके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका होगा कि फॉर्म में वापसी करें। इसके साथ ही वे युवराज का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

दुबे ने भारत के लिए 71 टी20 मैच में खेलते हुए 29.50 की औसत और 151.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 1121 रन बनाए हैं। दुबे अगर इस सीरीज में 57 रन बना लेते हैं, तो वे बड़ा कारनामा कर देंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में युवराज से आगे निकल जाएंगे। पूर्व महान हरफनमौला खिलाड़ी ने 58 टी20 मैचों में 1177 रन बनाए थे।

दुबे के पास अब युवराज से आगे निकलने का मौका है। वे फिलहाल टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 16वें स्थान पर हैं। अगर वे युवराज को पीछे छोड़ते हैं, तो 15वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। दुबे भले ही पिछली दो सीरीज में फ्लॉप रहे हैं लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ वे फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। दुबे ने भारत के लिए आखिरी बार कोई अर्धशतक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को लगाया था।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा 25 और तीसरा 26 जुलाई को खेला जाना है। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 4:30 बजे से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से पहले डर में श्रेयस अय्यर! आयरलैंड के खिलाफ मिली हार आई याद

यह भी पढ़ें- 'इसी मैदान पर इतिहास रचा था', हरारे पहुंचते ही Vaibhav Suryavanshi हुए भावुक; जिम्बाब्वे के खिलाफ 'तबाही' मचाने को तैयार