विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से पहले डर में श्रेयस अय्यर! आयरलैंड के खिलाफ मिली हार आई याद

Published: Wed, 22 Jul 2026 07:33 PM (IST)

भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार याद आई है।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना है कि इंग्लैंड में टीम का थोड़ा मुश्किल समय रहा। उनका कहना है कि टीम जितनी जल्दी खुद को परिस्थितियों के हिसाब से एडजस्ट करेगी, उतनी ही जल्दी रिजल्ट आना शुरू होगा। भारतीय कप्तान का मानना है कि वे आयरलैंड में खुद को बदल नहीं सके और इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद एक भी टी20 सीरीज में जीत नहीं मिली है। विश्व विजेता भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। इसके बाद अब अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। अय्यर को उम्मीद है कि टीम जल्द ही जीत की पटरी पर वापस लौटेगी।

श्रेयस अय्यर ने सीरीज से पहले दिया बयान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान ने कहा, "इंग्लैंड में हमारा जरूर थोड़ा मुश्किल समय था। हालांकि, उससे कुछ अच्छी चीजें भी हुई हैं। हमें इससे पता चला कि मैंदान में उतरने के बाद किस तरह सूझबूझ और एडजस्ट करने की क्षमता होनी चाहिए। हमारे लिए ये एक बड़ी चुनौती होने वाली है। इस टीम में कुछ लोग पहली बार खेल रहे हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि जल्द से जल्द खुद को एडजस्ट कर लें और उसके बाद ही रिजल्ट मिलेगा।"

अय्यर ने आगे कहा, "नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। हर इस बारे में बहुत चर्चा कर रहे हैं कि एक टीम यूनिट के तौर पर आगे कैसे खेलेंगे, खासकर जिम्बाब्वे के खिलाफ। जितना जल्दी हो सके, हमें खुद को बदलना होगा। आयरलैंड में भी हमारे साथ यही हुआ था। हमें एक रियलिटी चेक मिला था। इस वजह से यहां पर हम जागरूकता फैलाएंगे और चीजों को ठीक करेंगे। निश्चित रूप से नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।"

युवा खिलाड़ियों पर अय्यर को भरोसा

भारतीय कप्तान का मानना है कि प्लेयर्स को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अभ्यास के लिए अच्छा मौका मिला है। इससे उनके प्रदर्शन में जरूर सुधार होगा। उन्होंने कहा, "सभी युवाओं ने अभ्यास किया है। टी20 सीरीज के बाद उन्हें अच्छा गैप मिला है। उनसे पहले जहां गलती हुई थी, उसमें जरूर सुधार किया होगा। उन्होंने पिछली सीरीज से सीखा होगा कि क्या बेहतर कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- 'इसी मैदान पर इतिहास रचा था', हरारे पहुंचते ही Vaibhav Suryavanshi हुए भावुक; जिम्बाब्वे के खिलाफ 'तबाही' मचाने को तैयार

यह भी पढ़ें- रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए वनडे और टेस्ट कप्तान, शाहिदी के 5 साल के सुनहरे दौर का अंत