विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की लचर गेंदबाजी का वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों ने उठाया फायदा, पहली बार वनडे में पार किया 400 रन का आंकड़ा

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:08 PM (IST)

गुवाहाटी में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। तीन बल्लेबाजों ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। विंडीज के बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग करते हुए भारत के खिलाफ 405 रनों का स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। इससे पहले कभी भी विंडीज ने वनडे क्रिकेट में 400 रनों के आंकड़े को नहीं छुआ था।

मेहमान टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया। कप्तान शाई होप, जॉन कैंपबेल और आमिर जांगू ने सेंचुरी जड़ी। तीन शतक के दम पर विंडीज ने 400 का स्कोर पार किया। 405 का स्कोर भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 438 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

विंडीज ने भारत के खिलाफ खेलते हुए 405 रनों का स्कोर खड़ा किया है। ये पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में पहली बार 400 रनों के आंकड़े को पार किया है। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ था, जहां उन्होंने साल 2019 में 389 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के सबसे बड़े स्कोर

  • 405 बनाम भारत, 2026
  • 389 बनाम इंग्लैंड, 2019
  • 385 बनाम आयरलैंड, 2025
  • 381 बनाम आयरलैंड, 2019
  • 374 बनाम नीदरैलंड्स, 2023

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

विंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा वो दुनिया की मात्र तीसरी टीम बनी है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 400 रनों के आंकड़े को छुआ है। इससे पहले साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर दर्ज है।

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़े स्कोर-

  • साउथ अफ्रीका - 438, वानखेड़े, 2015
  • श्रीलंका - 411, राजकोट, 2009
  • वेस्टइंडीज - 405, गुवाहाटी, 2026
  • ऑस्ट्रेलिया - 389, सिडनी, 2020
  • इंग्लैंड - 387, लॉर्ड्स, 2026

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

भारतीय गेंदबाजों की विंडीज के बल्लेबाजों ने शुरू से ही पिटाई की। जॉन कैंपबेल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 65 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया। वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। कैंपबेल ने 101, शाई होप ने 104 और आमिर जांगू ने 114 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- India vs West Indies Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत, रोहित शर्मा-शुभमन गिल क्रीज पर जमे

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर स्‍थापित किया नया कीर्तिमान