विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: शाई होप ने शतक लगाकर किया ऐतिहासिक कारनामा, गेल-कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:03 PM (IST)

शाई होप ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

शाई होप

शाई होप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वे विंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। होप ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। होप ने गेल के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों की लिस्ट में भी जगह बना ली है।

भारत के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होप ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों पर शतक ठोक दिया। होप का इस सीरीज में ये दूसरा शतक है। इससे पहले दूसरे मैच में भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी और भारत के खिलाफ 250 रनों को चेज कर दिया था। अब उन्होंने दूसरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

होप ने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया है। वे वेस्टइंडीज के लिए तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। होप ने गेल को इस शतक के साथ पीछे छोड़ा है। गेल ने विंडीज के लिए दो शतक लगाया था और अब होप के तीन शतक हो गए हैं।

वेस्टइंडीज के लिए टी20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

  • शाई होप - 3
  • क्रिस गेल - 2
  • जॉनसन चार्ल्स - 1
  • रोवमैन पॉवेल - 1

विराट कोहली की लिस्ट में होप शामिल

होप ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। वे फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे अधिक बार एक टी20 सीरीज में कप्तान के तौर 50+ का स्कोर बनाने के मामले में कोहली की बराबरी कर ली है। हालांकि, होप पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर किसी एक टी20 सीरीज में तीन बार 50+ का स्कोर बनाया है।

टी20 सीरीज में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबेर)-

  • विराट कोहली - 3 बनाम इंग्लैंड, 2021 (घर)
  • सूर्यकुमार यादव - 3 बनाम न्यूजीलैंड, 2026 (घर)
  • साहिबजादा फरहान - 3 बनाम श्रीलंका, 2026 (घर)
  • शाई होप - 3 बनाम भारत, 2026 (विदेश)

होप ने की गेल की बराबरी

होप ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। गेल ने विंडीज के लिए टी20 में 16 बार 50+ का स्कोर बनाया था। अब होप ने भी उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर एविन लुईस हैं, जिन्होंने 15 बार ये कारनामा किया था। इसके अलावा वे वेस्टइंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं यहां दिल-जान लगा दूंगा', दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में चैंपियन बनाना चाहते हैं युवराज सिंह; IPL 2027 के लिए बनाया धांसू प्लान

यह भी पढ़ें- न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों के लिए सबसे बड़े चुनौती होंगे भुवनेश्‍वर कुमार, 'RO-Ko' के कारण बढ़ेगा रोमांच; कीवी कप्‍तान ने खोले राज