विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: कुलदीप यादव ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, खास 'दोहरा शतक' जड़ शेन वॉर्न-जहीर खान जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:44 PM (IST)

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए वनडे में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दो विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। कुलदीप ने इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा जहीर खान भी पीछे छूट गए हैं।

कुलदीप ने पहले वनडे मैच में भी बेहतरीन बॉलिंग की थी और 4 विकेट हासिल किए थे। दूसरे मुकाबले में भी जहां एक तरफ सभी भारतीय गेंदबाज पिट रहे थे, तो दूसरी तरफ कुलदीप किफायती गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि, आखिरी के कुछ ओवरों में उनके खिलाफ विंडीज के बल्लेबाजों ने हाथ खोले। इसके बावजूद उन्होंन दो विकेट लिए खास दोहरा शतक जड़ दिया।

कुलदीप यादव ने वनडे में पूरे किए 200 विकेट

यादव को 200 विकेट पूरे करने के लिए दो विकेट की दरकार थी। उन्होंने दो विकेट लेते ही भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे ऐसा कारनामा करने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज बन गए। इसके अलावा वे 200 विकेट लेने वाले मात्र चौथे स्पिनर हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा ऐसा कारनामा कर चुके थे।

कुलदीप यादव ने शेन वॉर्न को छोड़ा पीछे

कुलदीप किसी भी स्पिनर द्वारा सबसे कम गेंदों पर वनडे में 200 विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होने शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वनडे में सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 5451 गेंदों पर वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए थे।

वनडे में सबसे कम गेंदों पर विकेट लेने वाले स्पिनर्स-

  • सकलैन मुश्ताक - 5451
  • राशिद खान - 5782
  • कुलदीप यादव - 6319
  • एडम जैंपा - 6385
  • आदिल रशीद - 6881
  • शेन वॉर्न - 6983

कुलदीप लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे

भारत के लिए सबसे कम वनडे मैच खेलकर 200 विकेट लेने के मामले में कुलदीप दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अजीत अगरकर और जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया है। कुलदीप ने 123 मैचों में 200 विकेट पूरा किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मोहम्मद शमी मौजूद हैं।

भारत के लिए सबसे कम मैचों में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज

  • मोहम्मद शमी - 104
  • कुलदीप यादव - 123
  • अजीत अगरकर - 133
  • जहीर खान - 144
  • अनिल कुंबले - 147
  • जवागल श्रीनाथ - 147

यह भी पढ़ें- India vs West Indies Live Score: रोहित शर्मा की गुवाहाटी में तूफानी बल्लेबाजी, भारत में 200 छक्के भी किए पूरे

यह भी पढ़ें- भारत की लचर गेंदबाजी का वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों ने उठाया फायदा, पहली बार वनडे में पार किया 400 रन का आंकड़ा