विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: विराट कोहली के पास दूसरे वनडे में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM (IST)

कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह ...और पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली। फोटो- AP
श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली। फोटो- AP

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ते ही विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली, श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे वनडे मैच में भी कोहली पास सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

गौरतलब हो कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जमाकर इतिहास रच दिया। कोहली ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का 73वां जबकि वनडे करियर का 45वां शतक जमाया। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली।

kohli century

विराट कोहली के पास सचिन को पीछे छोड़ने का मौका

इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह 9वां शतक है। उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर (8 शतक) को पीछे छोड़ा, जिनके नाम पहले यह रिकॉर्ड दर्ज था।

इसके अलावा कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने के मौका है। दरअसल, दूसरे वनडे मैच में अगर कोहली शतक लगाते हैं तो वह भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पिछले मैच में शतक लगाते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 20 शतकों की बराबरी कर ली। गुरुवार को अगर कोहली शतक लगाते हैं तो वह क्रिकेट के भगवान को पीछे छोड़ देंगे। सचिन ने 164 मैचों में 20 वनडे शतक जमाए थे। वहीं, कोहली ने 102वें मैच में अपने 20 वनडे शतक पूरे किए हैं।

kohli century

इन्होंने लगाए हैं अपनी सरजमीं पर इतने शतक

  • 164 मैचों में 20 शतक - सचिन तेंदुलकर
  • 102 मैचों में 20 शतक - विराट कोहली*
  • 69 मैचों में 14 शतक - हाशिम अमला
  • 153 मैचों में 13 शतक - रिकी पोंटिंग
  • 110 मैचों में 12 शतक - रॉस टेलर

बता दें कि गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 67 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत सीरीज जीतने उतरेगा तो श्रीलंका पलटवार करने को देखेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'भाग्‍यशाली विराट कोहली', श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs SL ODI: सीरीज जीत ईडन को 'रिटर्न गिफ्ट' देने की तैयारी, सीरीज में 1-0 से आगे है भारतीय टीम