विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजू सैमसन ने वनडे की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर तोड़ दिया रिषभ पंत और राहुल द्रविड़ का यह रिकार्ड

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:43 PM (IST)

संजू सैमसन ने इस मैच में प्रोटियाज के खिलाफ 63 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मैच में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस के मन जीत लिया। संजू सैमसन को पहली बार भारतीय धरती पर वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला और इस मैच में उन्होंने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी भी खेल डाली और इस पारी के दम पर उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और रिषभ पंत के रिकार्ड को भी तोड़ दिया।  हालांकि भारत को इस मैच में संजू की संघर्षपूर्ण पारी के बाद भी 9 रन से हार मिली। 

पढ़ें- सूर्यकुमार यादव को मो. रिजवान ने छोड़ा पीछे और इस साल T20I में सबसे ज्यादा बार यह काम करने वाले बल्लेबाज बने

संजू सैमसन ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकार्ड

संजू सैमसन ने इस मैच में प्रोटियाज के खिलाफ 63 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। अपनी इस पारी के बाद वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज करते हुए हारे हुए मैच में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। संजू अब इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि द्रविड़ तीसरे नंबर पर खिसक गए। वनडे में चेज करते हुए प्रोटियाज के खिलाफ हारे हुए मैच में सबसे बड़ी पारी भारत के लिए खेलने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है और उन्होंने ये पारी साल 2011 में खेली थी। 

भारत के लिए चेज करते हुए हारे हुए मैच में वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टाप तीन बल्लेबाज-

87* रन - विराट कोहली (2011)

86* रन - संजू सैमसन (2022)

71* रन - राहुल द्रविड़ (2001)

पढ़ें- T20WC 2022: पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा क्यों रहेगा भारी, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच ने बताए पावरफुल रीजन

रिषभ पंत को भी संजू सैमसन ने छोड़ा पीछे

संजू सैमसन भारत की तरफ से बतौर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने रिषभ पंत का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले रिषभ पंत बतौर विकेटकीपर प्रोटियाज के खिलाफ भारत की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन वो तीसरे नंबर पर आ गए। इस मामले में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर एम एस धौनी हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारतीय विकेटकीपर द्वारा बेस्ट स्कोर-

92* रन - एमएस धौनी

86* रन - संजू सैमसन 

85 रन - रिषभ पंत

77 रन - राहुल द्रविड़