यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूर्यकुमार यादव को मो. रिजवान ने छोड़ा पीछे और इस साल T20I में सबसे ज्यादा बार यह काम करने वाले बल्लेबाज बने
Suryakumar Yadav vs Mohammed Rizwan मो. रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं और अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के ओपनर मो. रिजवान उनसे ठीक पीछे यानी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।
मो. रिजवान इस साल बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं और खास तौर पर टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए एक से बढ़कर एक पारियां खेल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी रिजवान ने न्यूजीलैंड में खेली जा रही ट्राई सीरीज में टीम के लिए नाबाद 78 रन की पारी खेली और पाकिस्तान की जीत में बड़ी भूमिका अदा की। वहीं इस पारी के दम पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

मो. रिजवान ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा
मो. रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ जो नाबाद 78 रन की पारी खेली वो उनका इस साल अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8वां 50 प्लस स्कोर था। अपनी इस पारी से साथ ही रिजवान अब सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए। दरअसल सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 प्रारूप में 7 बार 50 प्लस की पारी खेली है। रिजवान ने इस साल अब तक खेले 14 पारियों में 8 बार 50 प्लस का स्कोर किया है जबकि सूर्यकुमार यादव ने 23 पारियों में कुल 7 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।
.jpg)
साल 2022 में अब तक रिजवान व सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 23 मैचों की 23 पारियों में 40.05 की औसत से 801 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। वहीं मो. रिजवान की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 63.45 की औसत से 698 रन बनाए हैं जिसमें 8 अर्धशतक शामिल है। वहीं उनका बेस्ट स्कोर इस साल में अब तक नाबाद 88 रन रहा है।
