विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20WC 2022: पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा क्यों रहेगा भारी, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच ने बताए पावरफुल रीजन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 04:37 PM (IST)

T20WC 2022 India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ...और पढ़ें

कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)
कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया आस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और ये मैच 23 अक्टूबर को एमसीजी मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी और इस साल एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी। इस दो हार के बाद सबको इस बात का डर सता रहा है कि फिर से पाकिस्तान बाजी ना मार ले और जाहिर है टीम इंडिया पर भी बाबर आजम की टीम को हराने का बड़ा दवाब होगा। 

अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 से होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने कहा कि इस बार भारत का पलड़ा पाकिस्तान की टीम पर भारी रहेगा और उन्होंने इसका कारण भी बताया। बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी बाबर आजम और मो. रिजवान पर काफी हद तक निर्भर है जबकि भारतीय टीम अपने सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में 4-5 मैच विजेता खिलाड़ी हैं और सब अपने प्राइम फार्म में हैं। बल्लेबाजी के नजरिए से मुझे लगता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से ज्यादा अच्छी स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पेस अटैक में गति है, लेकिन भारतीय गेंदबाज स्विंग और मूवमेंट के मामले में उनसे ज्यादा ्बेहतर स्थिति में हैं। बांगड़ ने कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाजों के पास गति है, लेकिन भारतीय गेंदबाज उनसे ज्यादा बेहतर दिखते हैं। अगर जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर फिट हैं तो आप उनकी गेंद को स्विंग कराने की क्षमता को साफ तौर पर देख सकते हैं।