विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN T20 WC: आखिरी ओवर डालने वाले अर्शदीप ने लिखा, अंत तक था विश्वास, फैंस बोले- असरदार निकला यह सरदार

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 11:25 AM (IST)

IND vs BAN T20 WC बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने DLS नियम के तहत 5 रन से ...और पढ़ें

IND vs BAN T20 WC: अर्शदीप सिंह, गेंदबाज टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
IND vs BAN T20 WC: अर्शदीप सिंह, गेंदबाज टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया जब टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के लिए रवाना हो रही थी, तब उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, डेथ ओवर की गेंदबाजी। टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम मैनेजमेंट यह सोचने में लगी थी कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की इस मुश्किल को कौन हल करेगा?

अब जब टीम इंडिया अपने सुपर-12 का 4 मैच खेल चुकी है, तब इस सवाल का जवाब अर्शदीप सिंह के रूप में मिला है, जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से अब तक के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

अर्शदीप के रूप में मिला जवाब

यूं तो इस सवाल का जवाब अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ही दे दिया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी उन्होंने उस वक्त अच्छी गेंदबाजी की, जब टीम को उनकी जरूरत थी। पहले अश्विन ने 12वें ओवर में आकर दो विकेट झटककर टीम इंडिया की वापसी कराई और फिर आखिरी ओवर में 20 रन के स्कोर को डिफेंड कर जीत दिला दी।

भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने अर्शदीप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार से टीम को उम्मीद थी, लेकिन इस उम्मीद पर खरे उतरे अर्शदीप सिंह, जो अब तक भारत के बेस्ट गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में अब तक 9 विकेट हासिल किए हैं।

अर्शदीप का T20 WC में अब तक का प्रदर्शन

4-0-32-3- भारत बनाम पाकिस्तान

4-0-37-2- भारत बनाम नीदरलैंड

4-0-25-2- भारत बनाम साउथ अफ्रीका

4-0-38-2- भारत बनाम बांग्लादेश

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने एक ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि उन्हें अंत तक जीत का भरोसा था। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अर्शदीप की तारीफ की और उन्हें वर्ल्ड कप का हीरो बताया। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ने अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को पुख्ता कर लिया है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: रन आउट बन गया बांग्लादेश के लिए काल, पहले धौनी ने इस बार केएल राहुल ने किया कमाल

एक मैच, पांच रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए यादगार बन गया एडिलेड