Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IND vs AUS: कप्तान बनते ही छाए Suryakumar Yadav, इस मामले में पोलार्ड को छोड़ा पीछे; केएल राहुल की कर ली बराबरी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर सूर्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन बनाए। इसके जवाब में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली। ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 गेंद पर 112 रन की साझेदारी की।

    Hero Image
    सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली कप्तानी पारी। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव गुरुवार 23 नवंबर को टी20I में भारत का नेतृत्व करने वाले 13वें कप्तान बने। विशाखापत्तनम में लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सूर्यकुमार ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए सिक्स जड़ने के मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा सूर्यकुमार ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने कप्तान के हुए अपने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर सूर्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन बनाए। इसके जवाब में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली। ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 गेंद पर 112 रन की साझेदारी की।

    केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की

    सूर्यकुमार ने तेज खेलते हुए 29वें गेंद पर सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार का 15वां अर्धशतक था। अर्धशतक पूरा करते ही सूर्यकुमार ने केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, एक कप्तान के रूप अपने पहले टी-20 मैच अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले केएल राहुल ने यह कमाल किया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: Josh Inglis ने 47 गेंद पर ठोका टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक, भारतीय गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया

    नंबर 3 या उससे नीचे से सर्वाधिक T20I छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

    • 120 - इयोन मोर्गन (107 पारी)
    • 106 - विराट कोहली (98 पारी)
    • 105 - डेविड मिलर (98 पारी)
    • 100 - सूर्यकुमार यादव (47 पारी)
    • 99 - कीरोन पोलार्ड (83 पारी)

    सूर्यकुमार ने अपनी 80 रन की पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के जड़े। इन चार सिक्स की मदद से सूर्यकुमार ने टी-20 करियर में सिक्स का शतक पूरा किया। सूर्या ने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (99 सिक्स) को पीछे छोड़ दिया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार ने 47 पारियों में 100 सिक्स जड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: T20I में भारत के 13वें कप्तान बने Suryakumar Yadav, चोटिल हार्दिक पांड्या की ली है जगह