Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: Josh Inglis ने 47 गेंद पर ठोका टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक, भारतीय गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:47 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 31 के स्कोर पर गिरा था। 5वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। तेज खेलते हुए जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। स्टीव स्मिथ के साथ 66 गेंद पर 130 रन की साझेदारी की।

    Hero Image
    जोश इंग्लिस ने जड़ा टी-20 का पहला शतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस का तूफान देखने को मिला। जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी जड़ी। जोश की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 208 रन बनाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 31 के स्कोर पर गिरा था। 5वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। तेज खेलते हुए जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। स्टीव स्मिथ के साथ 66 गेंद पर 130 रन की साझेदारी की।

    जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर बनाए 110 रन

    जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए। 18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश इंग्लिस को पवेलियन की राह दिखाई। अपनी तूफानी पारी के दौरान जोश इंग्लिस ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS 1st T20I: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कितने आदमी थे, Suryakumar Yadav ने कहा- सिर्फ दो

    भारत ने लिया था पहले गेंदबाजी करने का फैसला

    बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत का यह फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ, जब जोश इंग्लिस और स्मिथ ने जमकर खेलते हुए मैदान के चारो तरफ शॉट खेले। भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट हासिल की।

    यह भी पढ़ें- World Cup Final ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, Jay Shah ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई यह खास बात