विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर शुभमन गिल ने पलटा टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, कोहली-गावस्कर और धोनी सभी छूटे पीछे

Published: Sat, 06 Jun 2026 06:47 PM (IST)

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था। उन्होंने विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। गिल के टेस्ट करियर का ये 11वां शतक था और इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

अफगानी टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं और मजबूत स्थिति में है। मेजबान भारत के लिए पहले दिन गिल के अलावा केएल राहुल ने शतक लगाया। तो वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के बल्ले से अर्धशतक निकला। हालांकि, गिल ने मैच में विराट कारनामा किया है।

शुभमन गिल ने किया बड़ा कारनामा

गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 15 पारियों में ही ये कारनामा कर दिखाया है, जबकि विराट कोहली ने 18 पारियों में ये कमाल किया था। इस मामले में सुनील गावस्कर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने मात्र 14 पारियों में कप्तान के तौर पर एक हजार रन पूरे किए थे। अब गिल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा दाएं हाथ के बल्लेबाज एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी कप्तान एक कैलेंडर ईयर में ये कारनामा नहीं कर पाया है। हालांकि, गिल ने ये कर दिखाया है।

भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (कप्तान के तौर पर)-

  • सुनील गावस्कर - 14 पारी
  • शुभमन गिल - 15 पारी
  • विराट कोहली - 18 पारी
  • एमएस धोनी - 18 पारी
  • सचिन तेंदुलकर - 24 पारी

टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 368 रन बना लिए हैं। इससे मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत बनी हुई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (24), केएल राहुल (100) और साई सुदर्शन (81) ने शानदार बल्लेबाजी की। तो वहीं कप्तान गिल 103 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत भी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब इन दोनों से दूसरे दिन भी इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार थे ये खिलाड़ी लेकिन सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर, लिस्ट में कई 'धुरंधर' शामिल

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test Day 1: मुल्लांपुर में टीम इंडिया का गदर! राहुल-गिल के शतक और पंत-साई के तूफान से अफगानिस्तान पस्‍त