विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार थे ये खिलाड़ी लेकिन सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर, लिस्ट में कई 'धुरंधर' शामिल

Published: Sat, 06 Jun 2026 06:04 PM (IST)

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने भारत के स्क्वाड का एलान कर दिया है। टीम इंडिया में ...और पढ़ें

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का एलान किया। सबसे बड़ी खबर यही रही कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया। तो वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में चुना गया। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इसमें आरसीबी को दो टाइटल दिलाने वाले रजत पाटीदार का नाम भी शामिल है।

इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह-

1. भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2026 में दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सीजन कमाल की गेंदबाजी की और 28 विकेट हासिल किए। इसी के साथ वे सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। भुवी ने नई गेंद के साथ कमाल किया, जबकि अंतिम ओवरों में भी उन्होंने बल्लेबाजों को रनों के लिए खूब तरसाया। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

2. रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। पाटीदार ने 15 मुकाबले खेले और बल्ले से 501 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 41.75 की औसत और 192.69 की स्ट्राइक रेट के साथ शानदार बैटिंग की। इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

3. शुभमन गिल

शुभमन गिल भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी जगह नहीं बन पाई है। गिल ने भी आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। गिल ने इस सीजन 16 मैच खेले और 732 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 163.03 का रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया लेकिन आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

4. साई सुदर्शन

गुजरात के लिए आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन ने शानदार खेल दिखाया और बल्ले से 722 रन बनाए। वे इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। सुदर्शन पिछले कई सीजन से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।

5. प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सीजन में कुल 6 बार 50+ रन बनाए। सिंह के बल्ले से 14 मैचों की 13 पारियों में 510 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.87 का रहा लेकिन उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test Day 1: मुल्लांपुर में टीम इंडिया का गदर! राहुल-गिल के शतक और पंत-साई के तूफान से अफगानिस्तान पस्‍त

यह भी पढ़ें- 2.5 साल से T20I नहीं खेला, फिर भी श्रेयस अय्यर को कप्तानी! सूर्या की नाकामी या कोई और है वजह?