विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सूर्या के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:02 PM (IST)

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 49 गेंदों में 107 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर कुल पांच रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथे टी20 में 107 रनों की ऐतिहासिक पारी से पांच बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली।

फिलिप्स ने अपनी 49 गेंदों में 107 रनों की पारी में छह चौके और 10 छक्के लगाए। फिलिप्स की दमदार पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 259 रन बना दिए। फिलिप्स ने इस पारी से रिकॉर्डबुक में खलबली मचा दी।

फिलिप्स ने तोड़े पांच रिकॉर्ड

सूर्या के स्पेशल क्लब में पहुंचे

ग्लेन फिलिप्स इस शतक के साथ मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव के बराबर पहुंच गए। यह उनका तीसरा शतक था। सूर्या ने भी मिडिल ऑर्डर में तीन शतक जड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा शतक (4) लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम है।

शाई होप को छोड़ा पीछे

फिलिप्स ने इस पारी के साथ शाई होप का एक टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। होप ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 261 रन बनाए थे।

उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिलिप्स को 93 रनों की जरुरत थी। उन्होंने 107 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

कॉलिन मुनरो को छोड़ा पीछे

फिलिप्स ने इस पारी में सिर्फ 46 गेंदों में शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कॉलिन मुनरो को पीछे छोड़ दिया। मुनरो ने 47 गेंदों में शतक ठोका था। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड फिन एलन (33) के नाम है।

सीफर्ट की बराबरी की

फिलिप्स ने इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस बनाने के मामले में टिम सीफर्ट की बराबरी कर ली। अब फिलिप्स और सीफर्ट दोनों के नाम 17-17 फिफ्टी प्लस स्कोर है।

पूरन-होप के बराबर पहुंचे

फिलिप्स की ये इस सीरीज में तीसरी फिफ्टी प्लस स्कोर थी। इस पारी के साथ उन्होंने एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में निकोलस पूरन और शाई होप की बराबरी कर ली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Live Score: टीम इंडिया की आखिरी उम्‍मीद बनकर खेल रहे तिलक वर्मा, जैकब डफी ने झटके चार विकेट

यह भी पढ़ें- Hong Kong Sixes 2026 IND vs PAK: किसी तरह पाकिस्तान को नसीब हुई भारत पर जीत, दो बल्लेबाजों ने मचाया उत्पात