IND vs NZ 4th T20 Highlights: ऑकलैंड में खुला न्यूजीलैंड का खाता, ग्लेन फिलिप्स के शतक से भारत पस्त
न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी 3-1 से आगे है।
-1793338874497_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 87 रनों से हरा दिया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 259 रन बनाए। टीम इंडिया इस स्कोर के सामने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।
फिलिप्स ने 49 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका।
