यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने उड़ाए RCB के होश, 19 ओवरों तक की चौके-छक्कों की बरसात
DC vs RCB महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरे मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। DC vs RCB, Delhi Capitals Boundaries। महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरे मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पहला ओवर को छोड़ 19 ओवर तक मैदान पर लगातार चौके-छक्कों की बौछार की।
DC vs RCB: पहला ओवर छोड़ दिल्ली कैपिटल्स ने हर ओवर में लगाई बाउंड्री
.jpg)
दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 57 रन बनाए। जहां दिल्ली टीम की तरफ से शुरुआत से ही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों के बीच WPL इतिहास की सबसे बेस्ट साझेदारी हुई। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली के बीच WPL में 162 रनों की साझेदारी देखने को मिली।
इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पहला ओवर छोड़ लगातार 19 ओवर तक मैदान पर लगातार चौके-छक्कों की बौछार लगाई। दिल्ली टीम ने 23 चौके और 7 छक्के जड़े और टीम को 223 रन का स्कोर खड़ा करने में शेफाली और मेग लैनिंग ने अहम योगदान दिया।
मरीजान काप और जेमिमा रॉड्रिग्स ने दिल्ली टीम के शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला। काप ने 17 गेंदों पर 39 रन बनाए, तो जेमिमा ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए।