विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs RCB: शेफाली-लैनिंग ने बनाई WPL इतिहास की बेस्ट साझेदारी, कोहली-डीविलियर्स के इस खास क्लब में हुए शामिल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 05 Mar 2023 05:17 PM (IST)

DC vs RCB Shafali Verma and Meg Lanning Partnership WPL। महिला प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ...और पढ़ें

DC vs RCB, Shafali Verma and Meg Lanning Partnership WPL
DC vs RCB, Shafali Verma and Meg Lanning Partnership WPL

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। DC vs RCB, Shafali Verma and Meg Lanning Partnership WPL।  महिला प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने शानदार बल्लेबाजी कर दिल्ली टीम को एक मजबूती दिलाई। दोनों के बीच WPL इतिहास में 100 रन से पार की पार्टनरशिप देखने को मिली। इसके साथ ही शेफाली-लैनिंग शानदार साझेदारी कर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के एक स्पेशल क्लब में जुड़ गए है।

WPL इतिहास में Shafali Verma- Meg Lanning के बीच हाईएस्ट पार्टनरशिप

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 57 रन बनाए। जहां दिल्ली टीम की तरफ से शुरुआत से ही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों के बीच WPL इतिहास की सबसे हाईएस्ट साझेदारी हुई। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली के बीच WPL में 162 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

इसके साथ ही दोनों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के एक स्पेशल क्बल में जुड़ गए है। बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा साझेदारी विराट कोहली और एबी डीविलिर्स के बीच देखने को मिली है, जिन्होंने नाबाद 229 रन की पार्टनरशिप की।

हीथर नाइट ने दिल्ली टीम के दोनों ओपनर्स को बनाया अपना शिकार

बता दें कि हीथर नाइट ने पारी के 15वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को क्लीन बोल्ड किया और आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। उनके बाद शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गई। शेफाली ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।