पहले पी बीयर, फिर जड़ा छक्का और बाद में बन गए बार टेंडर
वेस्टइंडीज के 35 वर्षीय धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल जितना मस्त मैदान के अंदर रहते हैं, उससे भी ज्यादा मस्ती में वो मैदान के बाहर होते हैं। उनकी इस मस्ती से उनके खेल पर आजतक फर्क पड़ता नहीं देखा गया शायद इसीलिए आज तक उनके अंदाज पर कभी सवाल भी नहीं
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के 35 वर्षीय धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल जितना मस्त मैदान के अंदर रहते हैं, उससे भी ज्यादा मस्ती में वो मैदान के बाहर होते हैं। उनकी इस मस्ती से उनके खेल पर आजतक फर्क पड़ता नहीं देखा गया शायद इसीलिए आज तक उनके अंदाज पर कभी सवाल भी नहीं उठे। ताजा मामले में क्रिस गेल ने एक क्लब मैच के दौरान ऐसी अनोखी हरकतें की, कि सभी चौंक गए।
दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक 35 वर्षीय गेल साउथ डेवोन के एक प्रदर्शनी मैच में अनोखे मेहमान की भूमिका में नजर आए। पहले उन्होंने मैदान पर बीयर पी, उसके बाद वो मैदान पर गए और एक शानदार छक्का जड़ा, फिर समर्थकों के साथ बीयर पी। यही नहीं, इसके बाद वो बार काउंटर के अंदर गए और लोगों को बीयर बांटने का काम करने लगे, इस दौरान वहां रखे फोन पर आने वाले कॉल्स का भी उन्होंने जवाब दिया और एक रिपोर्टर को उनके साथ बीयर पीने का न्योता भी दे डाला। ये सब कुछ यहीं खत्म नहीं हुआ। गेल ने उसी समय साउथ डेवन क्रिकेट क्लब के साथ करार भी कर डाला।