ब्रैंडन टेलर ने जिंबाब्वे क्रिकेट में लिखा नया इतिहास, 23 साल पुराना एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
ब्रैंडन टेलर जिंबाब्वे के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एंडी फ्लावर के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ब्रैंडन टेलर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 40 साल की उम्र में ब्रैंडन टेलर ने जिंबाब्वे क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है। टेलर जिंबाब्वे के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एंडी फ्लावर का 23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की। टेलर ने 81 रनों की शानदार पारी खेली और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
टेलर ने फ्लावर को छोड़ा पीछे
टेलर ने जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन के मामले में फ्लावर को पीछे छोड़ा। टेलर को पूर्व दिग्गज बल्लेबाज से आगे निकलने के लिए सिर्फ 31 रनों की जरुरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।
टेलर 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। अब उनके नाम वनडे में कुल 6837 रन है। टेलर ने 211 मैचों में 40 अर्धशतक और 11 शतक जड़े हैं।
जिंबाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 272 रनों का लक्ष्य
आबु धाबी में खेले जा रहे मुकाबले में जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। जिंबाब्वे की ओर से टेलर के अलावा क्रेग एरविन ने शानदार 93 रनों की पारी खेली।
एरविन और टेलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी वजह से जिंबाब्वे एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाया। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन, वहीं शोरिफुल इस्लाम और सैफ हसन ने दो-दो विकेट लिए।
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने सात ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को मुकाबला जीतने के लिए 43 ओवरों में 224 रन चाहिए।
यह भी पढ़ें- Ind vs WI 5th T20 Live Score: बेंगलुरु में फिर शुरू हुई बारिश, रुक गया मैच; भारत का स्कोर 7.4 ओवर में 118/5
यह भी पढ़ें- जैक फ्रेजर मैक्गर्क का कत्लेआम, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
