विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: बाबर आजम के बल्ले से निकला एक और कीर्तिमान, इंजमाम और मियांदाद के 'स्पेशल क्लब' में मारी एंट्री

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:52 PM (IST)

बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे किए हैं।

बाबर आजम

बाबर आजम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर लिए हैं। बाबर इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बनें हैं। बाबर को यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ सात रनों की जरुरत थी।

बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में छह चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए 16000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई।

बाबर के 16000 रन पूरे

बाबर ने अपने 355वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 16000 रन पूरे किए। पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम-उल-हक के नाम है।

इंजमाम ने 495 मुकाबलों में 20,541 रन जड़े। इसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद का नाम आता है।

बाबर की बात करें तो, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4596, वनडे में 6633 और टेस्ट में 4771 रन बनाए हैं। बाबर का नाम अब पाकिस्तानी दिग्गजों के साथ शामिल हो गया है। हालांकि, अभी उनके पास सबसे आगे निकलने का मौका है।

पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

समय अवधि

मैच

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

100

50

इंजमाम-उल-हक

1991-2007

495

20,541

329

43.51

35

129

यूनिस खान

2000-2017

408

17,790

313

39.88

41

83

मोहम्मद युसूफ

1998-2010

374

17,134

223

45.81

39

95

जावेद मियांदाद

1975-1996

357

16,213

280*

46.99

31

93

बाबर आजम

2015-2026

355*

16,038

196

45.32

32

111

सलीम मलिक

1982-1999

386

12,938

237

36.96

20

76

सईद अनवर

1989-2003

302

12,876

194

41.00

31

68

मोहम्मद हफीज

2003-2021

392

12,780

224

32.51

21

64

शोएब मलिक

1999-2021

445

11,855

245

33.96

12

61

शाहिद अफरीदी

1996-2016

518

11,148

156

24.12

11

51