Ranji Trophy 2026: शुभमन गिल के बल्ले ने दिया धोखा, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टेंशन
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
-1792312836152_m.webp)
शुभमन गिल ने किया निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच-पांच मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेगी। भारत के लिए टेस्ट सीरीज काफी अहम है क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टिकट दांव पर लगा है, लेकिन इससे पहले टीम की टेंशन बढ़ गई है और इसकी वजह शुभमन गिल हैं।
गिल ने न्यूजीलैंड की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया था। वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन गिल ने निराश किया है।
गिल हुए फेल
पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने अपने दो विकेट महज 65 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद मैदान पर उतरे गिल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन भारतीय कप्तान ने निराश किया। गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अजय मंडल ने पवेलियन की राह दिखाई। मंडल ने गिल को बोल्ड कर दिया। वह पांच गेंदों पर एक रन ही बना सके। गिल जिस मकसद से इस मैच में उतरे थे वह पहली पारी में तो सफल नहीं हो सका।
गिल की कोशिश न्यूजीलैंड दौरे से पहले लाल गेंद से अभ्यास करने की थी ताकि वह मु्श्किल टेस्ट सीरीज से पहले तैयार हो सकें और शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला सकें। गिल को आखिरी समय में पंजाब की टीम में शामिल किया गया था।
पूरी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे
भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट से पहले वनडे सीरीज भी खेलनी है। वनडे सीरीज पांच मैचों की होगी और गिल सिर्फ तीन ही मैच खेलेंगे। इसके बाद आखिरी दो मैचों में श्रेय्यस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे और गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए निकल जाएंगे। इसी कारण वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं। शुरुआती तीन मैचों के लिए अलग टीम और आखिरी दो मैचों के लिए अलग।
