विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की चमक को फीका करके बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, T20I में बने 'एयर किंग'

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:32 AM (IST)

भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है।

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

  2. अभिषेक एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

  3. अभिषेक ने अब तक इस साल 69 छक्के जड़े

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है।

सूर्या ने साल 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे। हालांकि, अब अभिषेक इस मामले में नंबर-1 पर आए गए हैं। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ छक्का लगाते ही सूर्या को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

अभिषेक का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ निराशाजनक रहा। वो 24 गेंदों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए। हालांकि, इस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाकर सिक्सेस के मामले में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

इस मुकाबले से पहले अभिषेक 68 छक्कों के साथ सूर्या की बराबरी पर थे। अभिषेक, जो पहली ही गेंद से बड़ी हिट के लिए जाने जाते हैं। उन्हें चौथे मैच में छक्का लगाने के लिए 15 गेंदें लगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की गेंद पर अपना इकलौता छक्का लगाया।

अभिषेक ने इस छक्के के साथ टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्या अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत को मिली हार

अभिषेक ने भले ही इस मैच में विश्व रिकॉर्ड बना दिया, मगर भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 223 रन ही सिमट गया।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56, तिलक वर्मा ने 43 और नितीश कुमा रेड्डी ने 41 रन ठोके। हालांकि वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। भारत ने ये मैच 24 रनों से गंवा दिया।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने शाई होप के दमदार शतक की वजह से 20 ओवरों में 247 रन जड़ दिए थे। होप ने 102 रनों की पारी खेली। होप के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 17 अक्तूबर को बेंगलुरू में होगा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर की वो लड़ाई जिसमें हाथापाई तक पहुंच गई बात, दोस्त से दोनों कैसे बन गए दुश्मन?

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी