यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Duleep Trophy 2019 Final: अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ ठोका शतक
Duleep Trophy 2019 Final में इंडिया रेड के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ शतक ठोककर अपनी टीम को मजबूती दी है।

बेंगलुरु, प्रेट्र। Duleep Trophy 2019 Final: यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक ठोका है। अभिमन्यु ईश्वरन के शतक की बदौलतन इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।
इंडिया ग्रीन की टीम पहली पारी में 72.1 ओवर में 231 रन पर ढेर हो गई जिसके बाद इंडिया रेड ने दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाए। दायें हाथ के बल्लेबाज ईश्वरन ने नाबाद 102 रन की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल खत्म किया गया तब अंकित कल्सी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।
ये भी पढ़ेंः स्टंप्स पर नहीं थीं गिल्लियां, फिर भी अंपायरों के कहने पर खेला गया मैच; जानिए क्यों
इंडिया रेड की टीम अब इंडिया ग्रीन से सिर्फ 56 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। ईश्वरन ने कप्तान प्रियांक पांचाल (33) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर 20 रन की अपनी पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इससे पहले मार्कंडेय ने 121 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी खेली।
Play on 2 of the #DuleepTrophy ends with Abhimanyu Easwaran getting a fine century. India Red are 175-2 and trail India Green by 56 runs. Join us tomorrow as action resumes.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) 5 September 2019
Details - https://t.co/bixu74WMqF" rel="nofollow pic.twitter.com/Y8HbxXwklR
मयंक मार्कंडेय ने अंकित राजपूत (39 गेंद में 30 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी इंडिया ग्रीन को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंडिया ग्रीन की टीम एक समय 112 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद संकट में थी, लेकिन मार्कंडेय ने पहले तनवीर उल हक (18) के साथ नौवें विकेट के लिए 60 और फिर राजपूत के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन जोड़े। इंडिया रेड की ओर से जयदेव ने 83 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि संदीप और आवेश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
