विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारतीय टीम हर बार हारी है', वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने गिल-गंभीर को दी बड़ी चेतावनी

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:29 PM (IST)

युवराज सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को वर्ल्ड कप 2027 के लिए आखिरी समय में टीम में बदलाव न करने ...और पढ़ें

युवराज सिंह-गौतम गंभीर

युवराज सिंह-गौतम गंभीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी है। युवराज का मानना है कि विश्व कप की टीम में आखिरी समय में बदलाव करना सही नहीं होगा। उन्होंने ये भी बताया कि आखिरी समय में बदलाव करने पर उसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। बता दें कि वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

विश्व कप में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह को लेकर अभी भी सस्पेंस है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर रोहित को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा। हालांकि, हिटमैन ने शतक लगाकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। अब युवराज ने सलाह दी है कि टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम में बड़ा बदलाव सही नहीं होगा।

युवराज सिंह ने दी चेतावनी

भारत को विश्व कप 2011 में जीत दिलाने वाले युवराज ने क्रिकइंफो से बात करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "उन्हें एक साल बाद खेलने के लिए वही टीम बनाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अंत में टीम में बदलाव करना सही नहीं होगा। आपके खिलाड़ी चाहे 16 साल के हों या 20 साल के, हर किसी को समय चाहिए होगा क्योंकि अब टी20 क्रिकेट अधिक होती है और वनडे क्रिकेट बहुत कम होता है। अभी जितने भी मैच हों लेकिन खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त मौका मिलना चाहिए।"

भारत ने कई बार विश्व कप से ठीक पहले कई बड़े बदलाव किए हैं। 2019 में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को शामिल किया गया। इसके अलावा 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अचानक रविचंद्रन अश्विन को जगह मिली। इससे टीम का संयोजन बिगड़ा और भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसी तरफ युवराज ने भी इशारा किया। उनका मानना है कि इस तरह का बदलाव भारत को अचानक से नहीं करना चाहिए।

युवराज सिंह ने दी खास सलाह

पूर्व दिग्गज ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "हर बार भारत हारा है, जब मैनेजमेंट ने आखिरी समय या टूर्नामेंट के दौरान बड़ा बदलाव किया है। मुझे लगता है कि सबसे अधिक जरूरी ये है कि हम उसी टीम के साथ बने रहें, जिन पर हमें भरोसा है। हमें उन खिलाड़ियों का अंत तक साथ देना चाहिए, चाहे वो सफल हों या असफल। टीम पर भरोसा बहुत जरूरी है।"

यह भी पढ़ें- ICC Rankings में टीम इंडिया का भौकाल, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज को पछाड़ा; टॉप पर ईशान किशन

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी की खातिर चढ़ेगी संजू सैमसन की बलि? आखिरी मैच में टीम इंडिया कर सकती 3 बदलाव