विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान ने दीवाली के दिन हमें गालियां दी थीं', अंडर-19 टीम इंडिया के स्टार ने बताई आक्रामक जश्न की असली वजह

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:34 AM (IST)

भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर बदला लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस जीत के बाद आक्रामक जश्न मनाया था।

भारत ने पाकिस्तान को दी मात

भारत ने पाकिस्तान को दी मात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अंडर-19 टीम ने बीते शनिवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत के बाद भारत के युवा सितारों ने जमकर जश्न मनाया जिसमें आक्रामकता साफ दिख रही थी। कुछ भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम की तरफ गुस्से में देखते हुए जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे। अब इसकी असली वजह सामने आई है।

पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। भारत ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया था। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच आसानी से जीत जाएगा, लेकिन मोहित उल्वा ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेल बाजी पलट दी।

दीवाली का लिया बदला

फाइनल से पहले दोनों टीमें लीग स्टेज में भी टकराई थीं जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। यह मैच दीवाली के दिन खेला गया था। यशवीर ने बताया है कि दीवाली के दिन पाकिस्तान ने जो मैच जीता था उसके बाद उनके खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को गालियां दी थीं और फाइनल में यही भारतीय खिलाड़ियों के लिए मोटिवेशन था कि उस हार का बदला लेना है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना है।

यशवीर ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, "हम दीवाली के दिन मैच हार गए थे। हमारे बीच कुछ छींटाकशी हुई थी जिसमें गालियां भी शामिल थीं। उस मैच को हारने के बाद हम कुछ भी नहीं कह सके थे। हम फाइनल का इतंजार कर रहे थे। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे और बताना चाहते थे कि भारत क्या कर सकता है।"

रोमांचक रहा मैच

भारतीय टीम 338 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए एक समय अपने आठ विकेट 252 रनों पर ही खो चुकी थी। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शानदार पारियां खेल टीम को जीत दिलाई थी। मनल ने 47 रनों की पारी खेली थी और मोहित 49 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित ने ही आखिरी गेंद पर चौका मार भारत को जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: मोहित के चौका लगाते ही झूम उठा पूरा भारतीय खेमा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने यूं मनाया जश्न; Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।