विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दाल-रोटी नहीं चलती', आलोचकों पर बुरी तरह भड़के विराट कोहली के भाई; कर दी बोलती बंद

Published: Thu, 08 Jan 2026 05:20 PM (IST)

विराट कोहली के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ...और पढ़ें

बेहतरीन फॉर्म में हैं विराट कोहली।

बेहतरीन फॉर्म में हैं विराट कोहली।

HighLights

  1. कोहली ने टेस्‍ट से लिया था संन्‍यास 

  2. अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं विराट

  3. 11 जनवरी से एक्‍शन में होंगे कोहली

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विराट कोहली के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर निराशा व्यक्त की। मांजरेकर ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्प दिखाना चाहिए था, बजाय इसके कि वे अपने क्रिकेट करियर को समय से पहले समाप्त कर दें। अब विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दाल-रोटी नहीं चलती

विकास कोहली ने थ्रेड्स पर विराट कोहली के नाम का इस्तेमाल करके खबरों में बने रहने वालों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस स्टार बल्लेबाज का नाम लिए बिना अपना घर-बार नहीं चला सकते। हालांकि विकास ने मांजरेकर का नाम नहीं लिया। विकास ने थ्रेड्स पर लिखा, "लगता है लोगों की दाल रोटी नहीं चलती, बिना विराट कोहली का नाम लिए हुए।"

WhatsApp Image 2026-01-08 at 16.58.16

पहले भी सुना चुके खरी-खोटी

यह पहली बार नहीं है जब विकास ने मांजरेकर पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने विराट के आईपीएल स्ट्राइक-रेट पर कमेंट करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर की आलोचना की थी। मैदान के बाहर जो कुछ भी चल रहा हो पर विराट कोहली वनडे में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए सीरीज के आखिरी वनडे में कोहली ने फिफ्टी (74*) लगाई थी।

इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक लगाए। ऐसे में भारत ने अपने घर पर खेली गई इस सीरीज को 2-1 से जीता। कोहली ने लगातार दो मैचों में 135 और 102 रन बनाए। वहीं आखिरी वनडे में वह 65 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वह सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे।

वडोदरा पहुंचे विराट कोहली

  • लगभग 15 साल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में विराट की वापसी हुई।
  • उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 101 गेंदों में 131 रन और गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 77 रन बनाकर अपने को एक बार फिर साबित किया।
  • अब कोहली न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्‍शन में नजर आने वाले हैं।
  • इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है।
  • सीरीज का पहला वनडे वडोदरा में खेला जाएगा।
  • कोहली इस मुकाबले के लिए वडोदरा पहुंच भी चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए वडोदरा पहुंचे विराट कोहली बड़ी मुसीबत में फंसे, सामने आया पूरा Video

यह भी पढ़ें- 'सुधार करने की जगह कोहली ने चुना आसान रास्ता', पूर्व क्रिकेटर ने विराट के 7 महीने पुराने फैसले पर जताया दुख