विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान को बदलनी पड़ी थी ऑक्‍शन रणनीति, क्रिकेट निदेशक भरुचा ने किया बड़ा खुलासा

Published: Wed, 06 May 2026 09:49 PM (IST)

अपनी बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भारतीय क्रिकेट की सनसनी बन चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी।

वैभव सूर्यवंशी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अपनी बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भारतीय क्रिकेट की सनसनी बन चुके हैं। वह आईपीएल की मौजूदा सत्र के 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं, जिसमें सनराइजर्स के विरुद्ध 36 गेंदों में लगाया शतक भी शामिल है।

राजस्थान रॉयल्स ने 2024 में हुई मेगा नीलामी में वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और वैभव की बल्लेबाजी देखकर राजस्थान ने उन्हें नीलामी में खरीदने का निर्णय किया था। राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक जुबिन भरुचा ने वैभव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टीम के ट्रायल कैंप में पहले ही दिन वैभव ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि फ्रेंचाइजी को अपनी नीलामी रणनीति तक बदलनी पड़ी।

विस्डन क्रिकेट से बातचीत में भरुचा ने बताया कि वैभव ने नेट्स में पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा, मैंने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखा है। संजू ने पहली गेंद पर छक्का लगाया था, यशस्वी ने गेंद को कंधे के ऊपर से फ्लिक किया था, लेकिन वैभव ने जो किया वह अलग ही स्तर का था।

ट्रायल के दौरान एक तेज बाएं हाथ के गेंदबाज की इनस्विंग गेंद पर वैभव ने शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्हें लगा कि इस खिलाड़ी को और कठिन परीक्षा में डालना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भेजने के बाद वैभव को दोबारा बुलाया और लंबे कद वाले तेज थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स से उनकी परीक्षा ली।

भरूचा ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि पूरी ताकत से गेंद डालो। वैभव ने शुरुआत में कुछ गेंदें छोड़ीं और फिर अगली गेंद को सीधे साइटस्क्रीन पर पहुंचा दिया। उसी पल मुझे एहसास हो गया कि यह साधारण खिलाड़ी नहीं है। भरुचा ने तुरंत राजस्थान रायल्स के सीईओ जैक लश मैकक्रम को संदेश भेजा। उन्होंने लिखा, हमारे हाथ एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी लगा है। सचिन तेंदुलकर के बाद मैंने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा।

यह भी पढ़ें- महान क्रिकेटर ने चुनी भारत की टी20 टीम, Vaibhav Suryavanshi को दिया ओपनिंग का मौका

यह भी पढ़ें- 'उसे बच्चा ही रहने दो', आरसीबी के स्टार ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की खास अपील, अपने पुराने बयान पर दिखे कायम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।