वैभव सूर्यवंशी ने लगाए ईशान किशन पर 'नजरअंदाज' करने के आरोप, दलीप ट्रॉफी मैच के बाद बताई अंदर की सच्चाई
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि उनको गेंदबाजी करना पसंद है। वैभव ने कहा ...और पढ़ें
-1787996629145_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया गेंदबाजी का जलवा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी तूफानी बैटिंग ने गेंदबाजों के मन में दहशत पैदा की है। हालांकि, वैभव का गेंदबाजी को लेकर प्यार भी कई बार सामने आया है। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन से खेलते हुए नॉर्थईस्ट जोन के खिलाफ गेंदबाजी की थी और एक ओवर में दो विकेट लिए थे।
इस मैच के बाद वैभव ने कहा है कि टीम के कप्तान ईशान किशन उनकी गेंदबाजी को नजरअंदाज करते हैं। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ-ईस्ट जोन को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
'वह नहीं जानते'
इस मैच में वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। ये विकेट उन्होंने तब लिए जब विकेट आसानी से मिल नहीं रहे थे। मैच के बाद वैभव ने इस संबंघ में बीसीसीआई टीवी पर बात की। उन्होंने कहा, "अगर आप बल्लेबाज से पूछेंगे तो वह कहेगा कि उसे गेंदबाजी पसंद है। बल्लेबाज को गेंदबाजी और गेंदबाज को बल्लेबाजी पसंद होती है। दूसरी टीम के विकेट गिर नहीं रहे थे। इसलिए मुझे गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। ईशान भइया को लग रहा था कि वह रिस्क ले रहे हैं, लेकिन वह जानते नहीं हैं कि मैं विकेट टेकर हूं।"
गेंदबाजी से देना चाहते हैं योगदान
वैभव ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी से भी योगदान देना चाहते हैं और अच्छी गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में, मैं सोचता हूं कि अगर मैं पांच विकेट लेता हूं तो मैं पांच ओवर गेंदबाजी करूंगा। मैं जितनी अच्छी हो उतनी अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं और अपना स्पैल खत्म करना चाहता हूं। गेंदबाजी में काफी मजा आया क्योंकि मेरी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी, इसलिए गेंदबाजी से टीम में योगदान देना शानदार रहा। अगर बल्लेबाज विकेट लेता है तो इससे अच्छा कुछ नहीं।"
