विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 इतिहास के बने सबसे युवा कप्‍तान

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:58 AM (IST)

वैभव सूर्यवंशी टी20 इतिहास के सबसे युवा बप्‍तान बन गए हैं। 15 साल और 232 दिन की उम्र में वो बिहार टीम की कमान संभाल रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी बने टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्‍तान

  2. वैभव एसएमएटी में बिहार का नेतृत्‍व कर रहे हैं

  3. बिहार और सौराष्‍ट्र के बीच इंदौर में खेला जा रहा एसएमएटी का मुकाबला

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्‍तानी करते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में कप्‍तानी की। इस तरह वो टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्‍तान बने।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार का नेतृत्‍व कर रहे हैं, जिनका शनिवार को मुकाबला जयदेव उनादकट की कप्‍तानी वाली सौराष्‍ट्र से चल रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

सूर्यवंशी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जाक वुकुसिच के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्‍होंने 17 साल और 311 दिन की उम्र में राष्‍ट्रीय टी20 टीम की कप्‍तानी की थी। याद दिला दें कि बिहार ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार को शुरुआती दो मैचों के लिए 17 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की थी। सूरज कश्‍यप को उप-कप्‍तान बनाया गया है।'

रिकॉर्ड्स बुक का 'वैभव'

वैसे, टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स का अंबार लगाया हुआ है। पिछले साल वैभव ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में महाराष्‍ट्र के खिलाफ केवल 58 गेंदों में शतक जमाया था। यह एसएमटी इतिहास का सबसे तेज शतक रहा।

इसके अलावा उन्‍होंने आईपीएल 2025 सीजन में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जमाया और टी20 शतक जमाने वाले सबसे सबसे युवा बल्‍लेबाज बने।

यह भी पढ़ें- SMAT: 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, बिहार को अपनी कप्‍तानी में दिलाना होगा खिताब

यह भी पढ़ें- 'ये बहुत बड़ी गलती होगी', वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने चयनकर्ताओं को दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।