विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के लिए तिलक वर्मा ने भरी हुंकार, चौथे T20I से पहले कीवियों को दी चेतावनी

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:08 PM (IST)

भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी रणनीति में बदलाव करते हुए अब पहली गेंद से बाउंड्री लगाने पर जोर ...और पढ़ें

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, ऑकलैंड। भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में तीसरे से पांचवें या छठे नंबर पर आने से उनकी सोच में बदलाव आया है। अब वह पिच पर जमने के बजाय पहली गेंद से बाउंड्री लगाने के बारे में सोचते हैं बशर्ते उस गेंद पर ऐसा करना संभव हो।

पिछले 12 महीनों में लक्ष्य का पीछा करने में माहिर बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले तिलक ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी-20 में नीतीश रेड्डी के साथ मुश्किल लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

पहली गेंद पर बाउंड्री लगाने की कोशिश करता हूं: तिलक

चौथे टी-20से पहले तिलक ने कहा कि शुरुआत में उनका ध्यान एक-दो रन लेने और चौके या दो रन के लिए खाली जगह तलाशने पर रहता है। अगर पहली गेंद पर बाउंड्री संभव न हो तो वह पारी को आखिर तक ले जाने पर ध्यान देते हैं। लक्ष्य का पीछा करते समय वह गेंदबाजों की मनोदशा समझने की कोशिश करते हैं, क्योंकि अंतिम ओवरों में गेंदबाज पर ज्यादा दबाव होता है और उससे गलती हो सकती है।

भारत 5-0 से जीतेगा सीरीज

हैगली ओवल में रेड्डी के साथ मैच जिताऊ साझेदारी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने साथी खिलाड़ी से मैदान पर टिके रहने और मैच को आखिर तक ले जाने को कहा था। सीरीज जीतने के बावजूद भारत 5-0 से जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है। तिलक ने इसे क्लीन स्वीप का शानदार मौका बताया और कहा कि टीम भारतीय दर्शकों को यह जीत देना चाहती है।

तिलक ने परिस्थितियों को माना मुश्किल

वेस्टइंडीज के विरुद्ध सीरीज के तुरंत बाद न्यूजीलैंड पहुंचे तिलक ने माना कि यहां की परिस्थितियों और समय क्षेत्र के मुताबिक ढलना आसान नहीं था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस स्तर पर बहाने नहीं बनाए जा सकते। कोच गौतम गंभीर ने टीम बैठकों में बताया था कि टी-20 टीम के मानक वनडे और टेस्ट टीमों को भी गति देंगे।

वर्मा ने की गेंदबाजों की जमकर तारीफ

तिलक ने गेंदबाजी इकाई की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पिछले दो मैचों में खासकर अंतिम ओवरों और बीच के चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रिंस यादव के यॉर्कर को उन्होंने सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि इस मैच में सीधी बाउंड्री छोटी होंगी और अहम ओवरों में यॉर्कर सही जगह डालना महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें- IPL की तरह WPL को भी बड़ा बनाएगा BCCI, सचिव देवजीत सैकिया ने बताया पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को कप्तानी के लिए इस टीम का थामना होगा हाथ, अश्विन ने बताया फ्रेंचाइजी का नाम