विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने कैसे पलटी हारी हुई बाजी, मैच के बाद खोला राज; इन दो दिग्गजों को दिया क्रेडिट

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:12 PM (IST)

तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। तिलक ने मैच के बाद गौतम गंभीर और सितांशु कोटक को मैच विनिंग पारी का श्रेय दिया है।

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए क्राइस्टचर्च में संकटमोचक बनकर उभरे तिलक वर्मा ने बताया कि उनका प्लान था कि वो अंतिम तक क्रीज पर रहे। तिलक ने बताया कि गौतम गंभीर और सितांशु कोटक को भरोसा था कि अगर वो आखिरी तक क्रीज पर बने रहे तो, टीम को मैच जीता सकते हैं।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक वक्त पर दबाव में आ गई थी। उसने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल जाएगा। मगर तिलक की दमदार पारी ने न्यूजीलैंड के हाथों से जीत छीनकर भारत की झोली में डाल दिया।

तिलक ने 26 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सातवें विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 30 गेंदों में 69 रन जोड़कर टीम को आखिरी ओवर में एक गेंद रहते जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

तिलक को मिली थी गंभीर-कोटक से नसीहत

तिलक ने मैच के बाद बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मैच से पहले उनसे कहा था कि अगर वो अंतिम तक क्रीज पर डटे रहेंगे तो भारत को मुकाबला जीता देंगे।

तिलक ने बताया, 'उस समय (जब पांच विकेट गिर गए थे), मैं यही सोच रहा था कि अंतिम तक क्रीज पर रहना है। मैच से पहले, मैं गौतम सर और सितांशु कोटक से बात कर रहा था- उन्होंने मेरे से सिर्फ एक ही चीज कही कि हमें और पूरे भारत को तुम पर भरोसा है। अगर तुम अंतिम तक क्रीज पर रहे तो हमें मैच जीता दोगे।'

तिलक ने आगे बताया, 'मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था। मैं मैच को अंतिम तक ले जाने का सोच रहा था। और अंत में हुआ वही, जिस पर सभी को भरोसा था। तो मुझे खुद पर बहुत गर्व है।'

भारत को मैच जीताकर खुश हैं तिलक

तिलक ने बताया कि वो और नीतीश रेड्डी भारत को मैच जीताकर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने प्लान बनाया था कि अगर गेंद अच्छी होगी तो, वो गैप में मारकर रन भागने की कोशिश करेंगे।

तिलक ने बताया, नीतीश और मैं, बहुत खुश हैं कि हमने मैच खत्म किया। बिल्कुल स्पिनर्स को लेकर प्लान था। मगर हमने सोच रखा था कि अगर हमारे पाले में गेंद आएगी तो, हम इंटेंट दिखाएंगे। नहीं तो, हम सिर्फ गैप में मारकर दो रन भागने को देख रहे थे। और हमने वैसा ही किया। मुझे लगता है कि स्पिनर्स के खिलाफ चार या पांच बार दो-दो रन भागे। जो टीम की जीत में अहम रहा।'

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया कायरन पोलार्ड का प्रमोशन, बनाए गए हेड कोच

यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला